Jaguar fighter jet crash Rajasthan: राजस्थान में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, दो पायलट...

jaguar-fighter-jet-crash-rajasthan-two-pilots-dead-cm-gehlot-bhajanlal-react

Jaguar fighter jet crash Rajasthan: राजस्थान में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, दो पायलटों की दर्दनाक शहीद, सीएम भजनलाल,पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया शोक

jaguar fighter jet crash rajasthan राजस्थान में जगुआर फाइटर जेट क्रैश दो पायलटों की दर्दनाक शहीद सीएम भजनलालपूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया शोक

चूरू में बड़ा हादसा, दो पायलटों की मौके पर शहादत

Jaguar fighter jet crash Rajasthan: राजस्थान के चूरू जिले में भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार दोनों पायलटों ने मौके पर ही शहादत दे दी। यह हादसा रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुआ। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। [caption id="attachment_94029" align="alignnone" width="300"] Jaguar fighter jet crash Rajasthan:[/caption]

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम गहलोत ने जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया के जरिए संवेदना जताई। उन्होंने लिखा कि प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पायलटों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। read more: बारां में जुआ-सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, 27 हजार 520 रूपए की सट्टा राशि जब्त

वायुसेना ने जताया शोक, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित

भारतीय वायुसेना ने आधिकारिक बयान में कहा कि हादसे में दो बहुमूल्य जिंदगियों का नुकसान हुआ है, जो बेहद दुखद है। वायुसेना ने हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित कर दी है ताकि तकनीकी कारणों और अन्य पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके।

 तकनीकी खराबी की आशंका, कोई नागरिक हताहत नहीं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तकनीकी खराबी के कारण हो सकता है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही निकाला जाएगा। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी नागरिक या आसपास की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। दुर्घटनास्थल को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया गया है। [caption id="attachment_94031" align="alignnone" width="325"] Jaguar fighter jet crash Rajasthan:[/caption]

सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ान भरा था जगुआर फाइटर जेट

Jaguar fighter jet crash Rajasthan: हादसे का शिकार हुआ जगुआर फाइटर जेट श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ा था। यह ब्रिटिश-फ्रेंच मूल का सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है, जो भारतीय वायुसेना के बेड़े का अहम हिस्सा माना जाता है। इसे ग्राउंड अटैक और एंटी-शिप मिशनों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। read more: बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन कर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, श्रमिक हितों की रखी मांगें

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।