Jodhpur Independence Day 2025: जोधपुर में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, स...

jodhpur-independence-day-2025-bhajanlal-sharma

Jodhpur Independence Day 2025: जोधपुर में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, सीएम भजनलाल शर्मा ने तिरंगा फहराया

jodhpur independence day 2025 जोधपुर में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस सीएम भजनलाल शर्मा ने तिरंगा फहराया

नेहरू स्टेडियम में राजकीय समारोह, हजारों लोगों ने देखा ऐतिहासिक पल

Jodhpur Independence Day 2025: राजस्थान की सूर्य नगरी जोधपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए करीब 20,000 लोग पहुंचे। वायुसेना द्वारा पुष्पवर्षा की गई और सेना की ओर से हथियारों की प्रदर्शनी के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भव्य बना दिया।

read more: लापता अर्चना तिवारी की खोजबीन हुई तेज… हॉस्टल और स्टेशनों पर पुलिस करेगी पूछताछ

सीएम भजनलाल शर्मा का संबोधन... गोली का जवाब गोले से देंगे

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में देश की सुरक्षा और संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि देश की उस मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है जो सम्मान और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करती। उन्होंने कहा कि नया भारत जवाब देना जानता है – "हम कहने में नहीं, करने में विश्वास रखते हैं।"

राज्यपाल ने राजभवन में फहराया तिरंगा, विद्यार्थियों को किया सम्मानित

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजभवन में तिरंगा फहराया और इस मौके पर विद्यार्थियों को उपहार और मिठाई वितरित की। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। इस मौके पर आरएसी गारद ने सलामी दी और अधिकारियों की उपस्थिति रही।

read more: लापता अर्चना तिवारी की खोजबीन हुई तेज… हॉस्टल और स्टेशनों पर पुलिस करेगी पूछताछ

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत राज्यपाल ने लगाया खेजड़ी का पौधा

Jodhpur Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत राज्यपाल ने खेजड़ी का पौधा रोपित किया। उन्होंने बताया कि यह वृक्ष मरुस्थलीय जलवायु में पनपने के साथ-साथ समृद्धि का भी प्रतीक है। इस मौके पर राजभवन के सचिव, अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।