गैस बुकिंग के नए नियम लागू: अब इतने दिन बाद कर सकेंगे बुकिंग

lpg-booking-rules-changed-for-consumers

गैस बुकिंग के नए नियम लागू: अब इतने दिन बाद कर सकेंगे बुकिंग

गैस बुकिंग के नए नियम लागू अब इतने दिन बाद कर सकेंगे बुकिंग

LPG booking rules: रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग व्यवस्था में बदलाव करते हुए अलग-अलग श्रेणियों के लिए नया अंतराल तय किया है। इसका उद्देश्य गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाना और वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना है।

उज्ज्वला और सामान्य उपभोक्ताओं के लिए अलग नियम

नई व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 14.2 किलोग्राम सिलिंडर की बुकिंग के लिए अब 45 दिन का इंतजार करना होगा। वहीं, सामान्य घरेलू उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल के बाद गैस बुकिंग कर सकेंगे।जिन उपभोक्ताओं के पास दो सिलिंडर हैं, उन्हें दूसरा सिलिंडर बुक करने के लिए कम से कम 35 दिन का अंतराल रखना अनिवार्य किया गया है। तय समय से पहले बुकिंग करने पर सिस्टम स्वतः उसे ब्लॉक कर देगा।

LPG booking rules: छोटे सिलिंडरों के लिए अलग व्यवस्था

नई गाइडलाइन में छोटे सिलिंडरों के लिए भी अलग समय सीमा तय की गई है।

  • 5 किलो ‘छोटू’ सिलिंडर: शहरी क्षेत्रों में 9 दिन, ग्रामीण क्षेत्रों में 16 दिन
  • 10 किलो कंपोजिट सिलिंडर: शहरी क्षेत्रों में 18 दिन, ग्रामीण क्षेत्रों में 32 दिन

इससे छोटे उपभोक्ताओं और सीमित खपत वाले परिवारों को राहत मिलने की संभावना है।

व्यावसायिक उपयोग पर सख्ती

गैस की किल्लत और जमाखोरी को रोकने के लिए व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर भी नियंत्रण बढ़ाया गया है। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों को अब उनके औसत उपयोग का केवल 10 प्रतिशत गैस ही उपलब्ध कराई जाएगी।वहीं, अस्पताल, रेलवे और शैक्षणिक संस्थानों को 20 प्रतिशत तक आपूर्ति की अनुमति दी गई है, ताकि आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों।

निगरानी और कार्रवाई के निर्देश

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग या जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्ति विभाग को नई व्यवस्था की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।विशेषज्ञों के अनुसार, इस कदम से गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Read More:- Ladli Behna Yojana: नवरात्रि पर लाडली बहनों को सौगात

संबंधित सामग्री


सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

 महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर हुआ राज्यस्तरीय समारोह, सीएम डॉ. मोहन बोले- भोपाल में 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक' का लोकार्पण जल्द। महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।