Sadhvi Pragya Thakur acquitted Malegaon blast: मालेगांव ब्लास्ट केस में पूर्व सा...

malegaon-blast-sadhvi-pragya-thakur-acquitted-congress-reaction

Sadhvi Pragya Thakur acquitted Malegaon blast: मालेगांव ब्लास्ट केस में पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बरी, फैसले के बाद कांग्रेस पर बोला हमला

sadhvi pragya thakur acquitted malegaon blast मालेगांव ब्लास्ट केस में पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बरी फैसले के बाद कांग्रेस पर बोला हमला

 NIA कोर्ट का बड़ा फैसलासभी आरोपी बरी Sadhvi Pragya Thakur acquitted Malegaon blast: 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA की विशेष अदालत ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी सातों आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप सिद्ध नहीं कर सका, जिसके आधार पर सभी को दोषमुक्त किया गया है। यह मामला बीते 16 वर्षों से न्यायिक प्रक्रिया में था और अब इस ऐतिहासिक निर्णय ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है।

 साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जताई खुशीएक्स कर कांग्रेस पर साधा निशाना

Sadhvi Pragya Thakur acquitted Malegaon blast:

फैसले के बाद भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने X  पर लिखा भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद के जन्मदाता कांग्रेस सहित सभी विधर्मियों का मुंह हुआ काला। भगवा, हिंदुत्व और सनातन की विजय पर समस्त सनातनियों और देशभक्तों का हुआ बोलबाला।” उन्होंने जय श्रीराम और जय हिन्दूराष्ट्र के नारों के साथ सनातन संस्कृति की जीत का दावा किया।

 भगवा आतंकवाद शब्द पर फिर गरमाई सियासत

इस बयान के साथ एक बार फिर भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए साध्वी प्रज्ञा ने वर्षों पहले उठाए गए उस नैरेटिव को चुनौती दी जिसमें आतंकवाद को भगवा रंग से जोड़ा गया था। भाजपा समर्थकों और हिन्दू संगठनों ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।

 राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू, बयानबाजी तेज

Sadhvi Pragya Thakur acquitted Malegaon blast: इस निर्णय के बाद जहां भाजपा खेमे में उत्साह है वहीं कांग्रेस समेत विपक्षी दलों की ओर से फिलहाल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी अहम मुद्दा बन सकता है। सोशल मीडिया पर भी यह विषय तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

read more:  दिल्ली स्टेशन पर 18 ज़िंदगियों की मौत का सच: रेल मंत्री ने ‘भगदड़’ नहीं कहा

 

संबंधित सामग्री

सतना-मैहर के बीच केबल चोरी से 19 ट्रेनें प्रभावित, 2 महिलाएं गिरफ्तार

राज्य

सतना-मैहर के बीच केबल चोरी से 19 ट्रेनें प्रभावित, 2 महिलाएं गिरफ्तार

मुंबई-हावड़ा रेलखंड पर 7 मीटर केबल चोरी के कारण रेल संचालन 3 घंटे तक प्रभावित रहा, जिसमें 19 ट्रेनों को देरी हुई और 2 महिलाएं गिरफ्तार की गईं।

सुनील ग्रोवर का सादगी भरा वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

मनोरंजन

सुनील ग्रोवर का सादगी भरा वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जिसमें वो पुटपाथ पर सोते नजर आए, उनकी सादगी की प्रशंसा हो रही है।

सुनील ग्रोवर का सादगी भरा वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

मनोरंजन

सुनील ग्रोवर का सादगी भरा वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जिसमें वो पुटपाथ पर सोते नजर आए, उनकी सादगी की प्रशंसा हो रही है।

आशुतोष महाराज पर हमला मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मिली क्लीन चिट

राज्य

आशुतोष महाराज पर हमला मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को मिली क्लीन चिट

आशुतोष महाराज की ओर से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाए गए हमले के आरोप झूठे साबित हुए, GRP की जांच में पर्याप्त सबूत नहीं मिले।

देहरादून में रन फॉर योगा कार्यक्रम, CM धामी ने लिया भाग, की जनता से अपील

राज्य

देहरादून में रन फॉर योगा कार्यक्रम, CM धामी ने लिया भाग, की जनता से अपील

देहरादून में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने भाग लिया और योग को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही। योग को वैश्विक पहचान दिलाने की भी चर्चा की।