खेल प्रतिभाओं का धनी झारखंड, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले-खेल से होगी प्रदेश की पहचान

memorial-cricket-tournament

खेल प्रतिभाओं का धनी झारखंड, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले-खेल से होगी प्रदेश की पहचान

खेल प्रतिभाओं का धनी झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले-खेल से होगी प्रदेश की पहचान

Memorial Cricket Tournament: लोहरदगा के बीएस कॉलेज स्टेडियम में विगत नौ फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरु हुए बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में लोहरदगा और पलामू के बीच भिड़ंत हुई। जिसमें लोहरदगा ने पलामू को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.. क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले में शामिल होने के लिए पूखुद क्रिकेट स्टार वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह पहुंचे थे।

[caption id="attachment_134299" align="alignnone" width="1181"]मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन[/caption]

इसके अलावे मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोनगाड़ी, रामचंद्र सिंह सहित कई मुख्य लोग पहुंचे.

Memorial Cricket Tournament: कार्यक्रम में पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज झारखंड का नाम खेल के माध्यम से हो रहा है। गर्व करने वाली बात यह है कि राष्ट्रीय महिला हाकी टीम की कप्तान भी झारखंड की है और आधी टीम भी झारखंड के खिलाड़ियों की है।

साथ ही सीएम ने कहा की स्टेडियम के निर्माण में सहयोग किया है। रांची में अतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम है। जिसमें कई मैच खेले जाते हैं। लोहरदगा के बीएस कालेज स्टेडियम में और कुछ काम किया जाए तो यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बन सकता है। अभी चुनाव है, इस वजह से वह कुछ कहेंगे नहीं, लेकिन आने वाले समय में बदलाव होगा।

इस को लेकर झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाहदेव ने कहा कि.. यदि जिला प्रशासन यहां पर जमीन उपलब्ध कराए तो अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण करने में जेएससीए पूरी तरह से सहयोग करेगा।

संबंधित सामग्री

भागलपुर में शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या

जुर्म गाथा

भागलपुर में शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या

In Bhagalpur, a newlywed couple consumed poison and committed suicide just an hour after their marriage, leaving behind a sorrowful video message.

सुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाए

राज्य

सुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चर एंड इंफोर्मेशन सेंटर में न्याय प्रक्रिया के डिजिटलीकरण पर चर्चा की।

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

मध्यप्रदेश में मोहन यादव के मंत्रिमंडल का परफॉर्मेंस टेस्ट शुरू, पास-फेल पर मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय।

मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी, 1 की मौत, 5 घायल!

राज्य

मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी, 1 की मौत, 5 घायल!

A serious taxi accident occurred in Munsyari, Pithoragarh district, resulting in one death and five injuries. The taxi lost control and fell into a ravine.

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

राज्य

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमिपूजन हुआ। इसकी लागत 393 करोड़ होगी और दिसंबर 2027 तक पूरा होने की संभावना है।