Mrunal Thakur Apologized: मृणाल ठाकुर के पुराने बयान पर बवाल, अब सोशल मीडिया पर मांगी माफी...

mrunal-thakur-apology-viral-video

Mrunal Thakur Apologized: मृणाल ठाकुर के पुराने बयान पर बवाल, अब सोशल मीडिया पर मांगी माफी...

mrunal thakur apologized मृणाल ठाकुर के पुराने बयान पर बवाल अब सोशल मीडिया पर मांगी माफी

Independence Day 2025 Celebrity: सेलिब्रिटीज ने तिरंगे के साथ तस्वीरें शेयर कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं….

सोशल मीडिया पर नोट शेयर कर मांगी माफी...

एक्ट्रेस मृणाल ने 14 अगस्त को अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी डालकर एक नोट शेयर किया, उसमें उन्होंने लिखा कि- “19 साल की उम्र में मैंने कई बेवकूफी भरी बातें की थीं। मुझे समझ नहीं था कि मेरे शब्दों का क्या असर होगा। मजाक में कही गई बातें भी किसी को चोट पहुंचा सकती हैं, और ऐसा हुआ। इसके लिए मैं दिल से माफी चाहती हूं। मेरा इरादा कभी भी किसी की बॉडी शेमिंग करने का नहीं था।” उन्होंने आगे कहा कि यह एक इंटरव्यू में हल्के-फुल्के अंदाज में की गई बातचीत थी, लेकिन शब्दों का चयन बेहतर हो सकता था।

एक्ट्रेस ने अपने नोट में यह भी लिखा—

“मेरा इरादा कभी किसी को बॉडी शेम करने का नहीं था। समय के साथ मैंने समझा है कि सुंदरता हर रूप में होती है और इसे अपनाना जरूरी है।” हालांकि, मृणाल ने बिपाशा बसु का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों से अंदाजा लगाया गया कि यह माफी उन्हीं के लिए थी।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं...

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मृणाल के माफी वाले पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। कुछ ने लिखा कि “अगर माफी मांग रही हैं तो नाम भी लिखना चाहिए।” वहीं, कुछ लोगों ने इसे परिपक्वता का कदम बताया।

आखिर कैसे शुरु हुआ विवाद?

यह विवाद उस समय शुरु हुआ जब मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा वो वीडियो तब का है जब मृणाल टीवी इंडस्ट्री में काम करती थी। उस समय एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने को- स्टार अर्जित तनेजा से कहा था कि- “क्या आप ऐसी लड़की से शादी करना चाहेंगे जो मर्दाना हो और जिसके मसल्स हों?” अर्जित ने जवाब दिया कि वे टोन्ड लड़की से शादी करना चाहेंगे, जिस पर मृणाल ने कहा— “जाओ जाकर बिपाशा से शादी कर लो।” आगे एक्टर ने कहा था कि- "अगर वो इस शो में होतीं तो मैं उनसे जरूर शादी करता, तो मृणाल ने कहा, मैं बिपाशा से लाख गुना अच्छी हूं, ओके।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GONE GIRL (@wholesomeandmean)

मृणाल के करियर की बात करें तो...

एक्ट्रेस ने कई हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों में, वह "लव सोनिया", "सुपर 30", "बाटला हाउस", "धमाका", "तूफान", "जर्सी", और "पिप्पा" जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। तेलुगु फिल्म उद्योग में, उन्होंने "सीता रामम" और "हाय नन्ना" जैसी फिल्मों में काम किया है। और हाल ही में उनकी "सन ऑफ सरदार 2" फिल्म रिलीज हुई, जिसमें लीड एक्टर के रोल में अजय देवगन भी नजर आएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

मृणाल ठाकुर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में "आँख मिचोली", "पिप्पा", "हाय नन्ना" और "AA22xA6" शामिल हैं।  

संबंधित सामग्री

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।

गंवरघुटरी में नया 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक अस्पताल

राज्य

गंवरघुटरी में नया 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक अस्पताल

छत्तीसगढ़ के गंवरघुटरी में नया अत्याधुनिक अस्पताल बनेगा, जिसमें 100 बिस्तर होंगे। इससे वनांचल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

बेटे-पोते के बीच आना पड़ा भारी, मुजफ्फरपुर में बेटे ने की अपने पिता की हत्या

राज्य

बेटे-पोते के बीच आना पड़ा भारी, मुजफ्फरपुर में बेटे ने की अपने पिता की हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेटे ने अपने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, जब पिता ने अपने पोते को बचाने की कोशिश की।

CM साय ने किया FSL लैब का शुभारंभ, पुलिस जांच व्यवस्था को मिलेगी बड़ी मजबूती

राज्य

CM साय ने किया FSL लैब का शुभारंभ, पुलिस जांच व्यवस्था को मिलेगी बड़ी मजबूती

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में नई एफएसएल लैब का उद्घाटन किया, जिससे अपराध जांच में सुधार होगा और जिले की पुलिस जांच प्रणाली मजबूत होगी।