पंजाब में हेल्थ कार्ड ने बचाई जान,3 लाख का इलाज फ्री

punjab-health-system

पंजाब में हेल्थ कार्ड ने बचाई जान,3 लाख का इलाज फ्री

पंजाब में हेल्थ कार्ड ने बचाई जान3 लाख का इलाज फ्री

Punjab health system: पंजाब सरकार का हेल्थ कार्ड गरीबों के लिए वरदान बन गया। गुरदासपुर के सुलखन सिंह को बिना एक पैसा खर्च किए 3 लाख रुपये का दिल का ऑपरेशन हो गया।गुरदासपुर के गांव गुरदासनंगल में रहने वाले सुलखन सिंह मजदूरी करते हैं। अचानक उन्हें दिल की गंभीर बीमारी हुई। डॉक्टरों ने 3 लाख खर्च बताया। परिवार के पास इतने पैसे कहां? लेकिन मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत एक दिन में हेल्थ कार्ड बन गया। अमृतसर के निजी अस्पताल में फ्री ऑपरेशन हुआ। स्टेंट डाल दिया गया। अब सुलखन स्वस्थ हैं।

[caption id="attachment_133349" align="alignnone" width="1187"]पंजाब सरकार का हेल्थ कार्ड गरीबों के लिए वरदान बना पंजाब सरकार का हेल्थ कार्ड गरीबों के लिए वरदान बना[/caption]

65 लाख परिवारों को 10 लाख तक फ्री इलाज

आप नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि यह योजना 65 लाख परिवारों के लिए है। हर परिवार को 10 लाख तक कैशलेस इलाज मिलेगा। गरीबों के लिए यह बड़ी राहत है। धालीवाल बोले, "यह जुमला नहीं, हकीकत है।"

Punjab health system: सरकार का फोकस स्वास्थ्य पर

कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि पंजाब सरकार का मुख्य एजेंडा शिक्षा और स्वास्थ्य के ढांचे को मजबूत करना है। इन क्षेत्रों में निवेश कर सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान गरीब वर्ग महंगे इलाज के अभाव में या तो कर्ज में डूब जाता था या दम तोड़ देता था, लेकिन मान सरकार ने स्वास्थ्य को हर नागरिक का बुनियादी अधिकार बनाया है।

हेल्थ कार्ड बनवाएं और इसका लाभ उठाएं

Punjab health system: अस्पतालों की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी मरीज को परेशानी न हो और कोई भी अस्पताल कार्ड धारक से अतिरिक्त राशि की मांग न कर सके। आप नेता ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्होंने दशकों तक इन सुविधाओं को नजरअंदाज किया, उन्हें बदलाव पच नहीं रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे योजना के तहत अपना हेल्थ कार्ड बनवाएं और इसका लाभ उठाएं।

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर बोले हिमाचल सीएम सुक्खू- ‘मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार से चलता हूं’, काफिला घटाने का भी किया दावा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने फिजूलखर्ची रोकने और आर्थिक सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें काफिले का आकार घटाना और विधायकों के वेतन में कटौती शामिल है।

5 Summer  Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए  बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

लाइफ स्टाइल

5 Summer Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

From lychee mocktails to ice cream, discover how lychees can be transformed into refreshing summer dishes, providing both flavor and coolness.

अलवर में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का बड़ा खेल बेनकाब: पहली दुल्हन नशीला दूध पिलाकर फरार, दूसरी ने शादी के बाद मांगे पैसे

राज्य

अलवर में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का बड़ा खेल बेनकाब: पहली दुल्हन नशीला दूध पिलाकर फरार, दूसरी ने शादी के बाद मांगे पैसे

राजस्थान के अलवर में शादी के नाम पर दो बार ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति से करीब 10 लाख रुपए लूटे गए। पुलिस ने जांच शुरू की।

विदेश यात्राओं को लेकर पीएम मोदी पर बरसे पंजाब सीएम मान, बोले- “खुद वर्क फ्रॉम होम क्यों नहीं करते?”

राज्य

विदेश यात्राओं को लेकर पीएम मोदी पर बरसे पंजाब सीएम मान, बोले- “खुद वर्क फ्रॉम होम क्यों नहीं करते?”

भगवंत मान ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए पूछा कि जब देशवासियों से विदेश यात्राओं से बचने की अपील की जा रही है, तो प्रधानमंत्री खुद ऐसा क्यों नहीं कर रहे।

भागलपुर में शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या

जुर्म गाथा

भागलपुर में शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या

In Bhagalpur, a newlywed couple consumed poison and committed suicide just an hour after their marriage, leaving behind a sorrowful video message.