सीएम डॉ. मोहन ने लिया सख्त एक्शन, SDM -नायब तहसीलदार- SDOP (पुलिस) को तत्काल प्रभाव से निलंबित

Fireworks Factory Blast in Tonkkhurd

सीएम डॉ. मोहन ने लिया सख्त एक्शन, SDM -नायब तहसीलदार- SDOP (पुलिस) को तत्काल प्रभाव से निलंबित

Following a deadly explosion in a fireworks factory in Tonkkhurd, Dewas, officials have been suspended amid negligence and failure in duty.

सीएम डॉ मोहन ने लिया सख्त एक्शन sdm -नायब तहसीलदार- sdop पुलिस को तत्काल प्रभाव से निलंबित

भोपाल। देवास जिले के पटाखा फैक्ट्री हादसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने एसडीएम संजीव सक्सेना, नायब तहसीलदार रवि शर्मा और एसडीओ (पुलिस) दीपा मांडवे को निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में सक्सेना और शर्मा को देवास कलेक्टर कार्यालय अटैच किया गया है। जबकि, दीपा को भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। शासन की ओर से इनके निलंबन के आदेश भी जारी हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्पष्ट कहना है कि इस हादसे के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 

संभागायुक्त के आदेश के मुताबिक, एसडीएम संजीव सक्सेना और टप्पा चिडावद, तहसील टोंकखुर्द के नायब तहसीलदार रवि शर्मा द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता और अनियमितता बरती गई। इसके कारण यह घटना हुई। उनका यह कृत्य अनुशासनहीनता और कदाचरण की श्रेणी में आता है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। वहीं, गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि 14 मई को देवास की तहसील टोंकखुर्द में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण कुछ लोगों की मौत हुई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीओ (पुलिस) दीपा मांडवे ने समय-समय पर शासन स्तर से जारी निर्देशों के आधार पर उक्त फैक्ट्री के संचालन का निरीक्षण नहीं किया। उन्होंने वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भी प्रेषित नहीं किया। यह कृत्य कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और उदासीन आचरण है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

सीएम डॉ. यादव ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
गौरतलब है कि, देवास जिले में 14 मई को पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया था। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की थी। उन्होंने एक ओर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल जाने के निर्देश दिए थे, तो दूसरी ओर, हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए थे। उन्होंने कहा है कि इस घटना के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित सामग्री

इंदौर में दो साल की बच्ची की मौत की जांच, परिवार ने लगाया आरोप

राज्य

इंदौर में दो साल की बच्ची की मौत की जांच, परिवार ने लगाया आरोप

मध्य प्रदेश के इंदौर में दो साल की बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। शव का पोस्टमार्टम दोबारा कराया गया।

सूरजपुर में मोबाइल बैटरी फटने से एक बच्चे की मौत!

राज्य

सूरजपुर में मोबाइल बैटरी फटने से एक बच्चे की मौत!

In Surajpur, Chhattisgarh, a toddler died after playing with a faulty mobile battery that exploded, causing severe injuries.

ट्विशा शर्मा मौत केस: 2 दिन तक फंदे को कार में लेकर घूमता रहा पुलिसकर्मी

राज्य

ट्विशा शर्मा मौत केस: 2 दिन तक फंदे को कार में लेकर घूमता रहा पुलिसकर्मी

ट्विशा शर्मा की मौत की जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक पुलिसकर्मी ने महत्वपूर्ण सबूत को अपनी कार में दो दिन तक रखा।

चीन के शांक्सी में कोयला खदान विस्फोट; कम से कम 90 मजदूरों की मौत

देश-विदेश

चीन के शांक्सी में कोयला खदान विस्फोट; कम से कम 90 मजदूरों की मौत

चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई है। कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का उच्च स्तर दोषी माना जा रहा है।

Balod Student Snake Bite Death: 11  साल  के बच्चे की अंधविश्वास ने ले ली जान

राज्य

Balod Student Snake Bite Death: 11 साल के बच्चे की अंधविश्वास ने ले ली जान

In Balod, an 11-year-old boy died after a snake bite due to delayed medical care, as his family sought faith healing instead of immediate hospital treatment.