Rajasthan rain havoc 2025: बारिश का कहर...राजस्थान में ट्रैक्टर से हालात का जायज...

rajasthan-rain-havoc-2025-sp-collector-tractor-survey

Rajasthan rain havoc 2025: बारिश का कहर...राजस्थान में ट्रैक्टर से हालात का जायजा लेने निकले SP- कलेक्टर

rajasthan rain havoc 2025 बारिश का कहरराजस्थान में ट्रैक्टर से हालात का जायजा लेने निकले sp- कलेक्टर

भारी बारिश से पाली में बिगड़े हालात

Rajasthan rain havoc 2025: राजस्थान में बारिश ने कहर मचा रखा है बतादें कि राजस्थान के पाली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बातादें कि हालात का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर एलएन मंत्री और एसपी चुनाराम खुद ट्रैक्टर से जलभराव वाले इलाकों के दौरे पर निकले हुए हैं। उन्होंने बांड़ी नदी,कवाड़ चौराहा,मंडिया रोड,रामदेव रोड,सिंधी कॉलोनी,जयनगर औऱ पुनायता रोड जैसे क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बतादें कि बाढ़ वाले जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

जलभराव से निपटने को प्रशासन सतर्क

बतादें कि प्रशासन का दावा है कि जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है... जिससे पानी तेजी से बह रहा है और हालात काबू में हैं। कलेक्टर और अफसरों की टीम लगातार प्रभावित इलाकों की निगरानी कर रही है। कलेक्टर ने मौके पर स्थानीय लोगों से बातचीत किया और मौके पर मौजूद समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। read more: दुबई से सीधी कनेक्टिविटी की ओर MP का बड़ा कदम

ग्रामीण जोखिम उठाकर कर रहे रास्ता पार

बतादें कि रोहट क्षेत्र में रातभर हुई तेज बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है... कलाली गांव के पास रेडियो नदी का पानी सड़कों पर बहने लगा है। कलाली-अरटिया मार्ग दो फीट पानी में डूब चुका है, बावजूद इसके कुछ ग्रामीण और पशुपालक जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करते नजर आ रहे हैं।

तेज बहाव में टूटी रपट... आवागमन पूरी तरह ठप

अरटिया और ढाबर गांव को जोड़ने वाली रपट बारिश के तेज बहाव में बह गई, जिससे रास्ते में करीब पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया है। इससे दोनों गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। मौके पर पहुंची रोहट पुलिस ने दोनों तरफ से रास्ता बंद करवा दिया और लोगों से अपील की कि वे खतरे वाले इलाकों में न जाएं।

मेगा हाईवे भी बंद... पुलों पर बह रहा पानी

Rajasthan rain havoc 2025: गढ़वाड़ा के पास बांडी नदी का पानी रपट के ऊपर से बहने लगा है। जैतपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोहट-जालोर मेगा हाईवे को बंद कर दिया है। नदी पर बने पुल से पानी गुजरने के कारण जैतपुर और चौराई क्षेत्र का रोहट उपखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति नदी पार करने की कोशिश न करे क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है। read more: राजस्थान की राजनीति में बदले रिश्तों की बयार, भजनलाल और किरोड़ी मीणा में दिखी नजदीकियां    

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।