RJD vs JDU: CM नीतीश को कहा जिंदा लाश, JDU ने किया पलटवार

rjd-vs-jdu-clash-cm-nitish-kumar-living-corpse-jdu-counterattack

RJD vs JDU: CM नीतीश को कहा जिंदा लाश, JDU ने किया पलटवार

rjd vs jdu cm नीतीश को कहा जिंदा लाश jdu ने किया पलटवार

RJD vs JDU: बिहार विधानसभा में हंगामे का दौर जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से विधानसभा में की गई टिप्पणी को लेकर लगातार बवाल हो रहा है। मंगलवार को विपक्ष की राबड़ी देवी के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग की। इसको लेकर बार-बार विरोध प्रदर्शन करने के बाद सभी विपक्षी सदस्यों को निलंबित कर दिया गया और उन्हें सदन से बाहर निकाल दिया गया। 

 CM नीतीश को कहा जिंदा लाश

CM माफी मांगे - RJD 

विपक्ष ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारे लगाए, और मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग करने लगे। सदन में मुख्यमंत्री की ओर से राबड़ी देवी को 'लड़की' कहे जाने के बाद RJD के नेता गुस्से में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश से इस्तीफा देने तक की मांग की जा चुकी है। मुख्यमंत्री के विरोध में तेजस्वी यादव से लेकर रोहिणी आचार्य तक ट्वीट कर चुकी हैं, और अब JDU और RJD में भिड़ंत हो गई है।

CM को कहा जिंदा लाश

RJD की ओर से किए गए एक पोस्ट किया गया जिसमें मुख्यमंत्री का नाम लिखे बिना कहा गया "जिंदा लाश कुछ समय और अगर गद्दी पर बैठा रहा तो बिहार जिंदा मुर्दा हो जाएगा. #बेशर्म CM"

RJD vs JDU: JDU ने किया पलटवार 

इसको लेकर JDU ने पलटवार किया। लिखा गया - खुद को गलाकर, बिहार में जान फूंक दिया,

नर्क से निकाल, सपनों का बिहार रच दिया। काश ऐसा 'लाश' तुम्हारा बाप भी होता, कम से कम बिहार अपना अस्तित्व तो न खोता।तुम्हारे मां-बाप तो जिंदा थे न? पर स्वार्थ की आग में उन्होंने बिहार जला दिया, खून चूसकर राज्य को जिंदा लाश बना दिया। #9वीं-फेल-लूटेरा

JDU के समर्थन में उतरी BJP 

RJD और JDU के बीच जारी जंग में BJP की प्रतिक्रिया आई। BJP ने JDU का समर्थन किया। बिहार BJP प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि RJD के पास न तो कोई मुद्दा बचा है और ना ही शालीन भाषा है। 

https://youtube.com/shorts/Dr7jHVl5gyQ?si=oimavyj0TbOOYn3T

सिन्हा की कड़ी प्रतिक्रिया 

RJD vs JDU: विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश पर की गई टिप्पणी पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न सिर्फ गलत, बल्कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण भी है। सदन में जाने से पहले विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजनीतिक असहमति अपनी जगह है, लेकिन मर्यादा और भाषा की सीमा को लांघना लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है।

संबंधित सामग्री

भागलपुर में शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या

जुर्म गाथा

भागलपुर में शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या

In Bhagalpur, a newlywed couple consumed poison and committed suicide just an hour after their marriage, leaving behind a sorrowful video message.

सुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाए

राज्य

सुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चर एंड इंफोर्मेशन सेंटर में न्याय प्रक्रिया के डिजिटलीकरण पर चर्चा की।

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

मध्यप्रदेश में मोहन यादव के मंत्रिमंडल का परफॉर्मेंस टेस्ट शुरू, पास-फेल पर मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय।

मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी, 1 की मौत, 5 घायल!

राज्य

मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी, 1 की मौत, 5 घायल!

A serious taxi accident occurred in Munsyari, Pithoragarh district, resulting in one death and five injuries. The taxi lost control and fell into a ravine.

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

राज्य

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमिपूजन हुआ। इसकी लागत 393 करोड़ होगी और दिसंबर 2027 तक पूरा होने की संभावना है।