Sana Mother Passed Away: एक्ट्रेस सना की मां का निधन, सना ने खुद दी जानकारी!

sana-khan-mother-passed-away

Sana Mother Passed Away: एक्ट्रेस सना की मां का निधन, सना ने खुद दी जानकारी!

sana mother passed away एक्ट्रेस सना की मां का निधन सना ने खुद दी जानकारी

Aamir Meet President Murmu: राष्ट्रपति भवन में ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग, फिल्म की टीम के साथ महामहिम ने देखी मूवी!

सना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी...

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैयहि राजिउन। मेरी प्यारी मां सईदा अब अल्लाह के पास चली गई हैं। वह लंबे समय से बीमार थीं।" उन्होंने नमाज-ए-जनाजा के बारे में भी जानकारी दी, जो मंगलवार रात ईशा की नमाज के बाद ओशिवारा कब्रिस्तान में अदा की जाएगी।

एक्ट्रेस ने मां के साथ बिताए साझा किए थे अनमोल पल...

सना खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी मां के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थीं। वर्ष 2023 में उन्होंने एक वीडियो साझा किया था जिसमें उनकी मां उनके जूतों के फीते बांधती नजर आ रही थीं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "मां का प्यार सबसे सच्चा और निस्वार्थ होता है।" सना ने कई बार अपनी मां को अपने जीवन और फैसलों का प्रेरणा स्रोत बताया है।

View this post on Instagram

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

सना खान ने 2020 में छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री...

2005 में सना ने फिल्म ‘यही है हाई सोसाइटी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों के साथ 50 से अधिक विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया। बिग बॉस सीजन 6 में तीसरे स्थान पर आने के बाद उनकी लोकप्रियता में वृद्धि हुई। हालांकि, 2020 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

शादी और आध्यात्मिक जीवन की ओर रुख

फरवरी 2019 में सना ने कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस से अपने रिश्ते का खुलासा किया था, लेकिन एक साल बाद उनका रिश्ता टूट गया। 8 अक्टूबर 2020 को सना ने इंस्टाग्राम पर यह घोषणा की कि वे फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रही हैं। 21 नवंबर 2020 को उन्होंने गुजरात के सूरत में मौलाना मुफ्ती अनस सैयद से शादी की और अपना नाम सय्यद सना खान कर लिया। अब वे धार्मिक जीवन जी रही हैं, उनके दो बच्चे हैं और वे सामाजिक व आध्यात्मिक कार्यों में सक्रिय हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।