सासाराम में देर रात काउंटिंग सेंटर पहुंचा ट्रक, EVM घुसाने के आरोप पर बवाल; RJD ने उठाए कई सवाल

sasaram-evm-controversy-rjd-questions-late-night-truck-counting-center

सासाराम में देर रात काउंटिंग सेंटर पहुंचा ट्रक, EVM घुसाने के आरोप पर बवाल; RJD ने उठाए कई सवाल

सासाराम में देर रात काउंटिंग सेंटर पहुंचा ट्रक evm घुसाने के आरोप पर बवाल rjd ने उठाए कई सवाल

Sasaram EVM controversy: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में मतगणना से पहले बुधवार की देर रात जमकर हंगामा हो गया। कृषि बाजार समिति तकिया स्थित काउंटिंग सेंटर के बाहर करीब रात 11:30 बजे एक ट्रक की एंट्री को लेकर विरोध शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इस सेंटर पर रोहतास जिले की सभी सात विधानसभा सीटों के मतों की गिनती होनी है। जैसे ही ट्रक काउंटिंग सेंटर के गेट के अंदर दाखिल हुआ, वहां मौजूद राजद (RJD) और महागठबंधन समर्थकों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने “वोट चोर – गद्दी छोड़” के नारे लगाए और प्रशासन से जवाब मांगा कि इतनी रात में ट्रक को अंदर क्यों आने दिया गया। https://youtube.com/shorts/4bnDnmYpDzg?si=X8DYiZ9F86RaB7kn

ट्रक में थे टीन के बक्से

काउंटिंग सेंटर में घुसने वाले ट्रक को देखकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही डीएम उदिता सिंह और एसपी रोशन कुमार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि ट्रक में टीन के खाली बक्से रखे हुए थे। अधिकारियों ने कहा कि ये बक्से मतगणना में इस्तेमाल होने वाली व्यवस्था का हिस्सा थे और इसमें EVM मशीनें नहीं थीं। हालांकि, विपक्षी दलों और उम्मीदवारों के समर्थक प्रशासन के इस बयान से संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह ट्रक ईवीएम मशीनें या संबंधित सामग्री लेकर आया था और इसे गुप्त तरीके से अंदर ले जाया गया। [caption id="attachment_116640" align="alignnone" width="623"]काउंटिंग सेंटर पहुंचा ट्रक काउंटिंग सेंटर पहुंचा ट्रक[/caption]

Sasaram EVM controversy: पवन सिंह की पत्नी भी पहुंचीं

काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और अभिनेता पवन सिंह की पत्नी भी देर रात मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जब समर्थकों ने शांतिपूर्वक विरोध किया, तो पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया। उनका कहना था कि प्रशासन को ट्रक की एंट्री के बारे में पहले ही जानकारी देनी चाहिए थी। “अगर सब पारदर्शी है तो इतनी रात में ट्रक क्यों आया और CCTV क्यों बंद था?” उन्होंने सवाल उठाया।

CCTV कैमरे बंद होने पर और बढ़ा विवाद

प्रदर्शन कर रहे समर्थकों का कहना है कि ट्रक के काउंटिंग सेंटर में प्रवेश के दौरान CCTV कैमरों की फीड अचानक बंद कर दी गई। यह बात सबसे ज्यादा शक पैदा करने वाली रही। लोगों ने आरोप लगाया कि जिस समय ट्रक अंदर गया, उस वक्त करीब 2 बजे से CCTV कैमरे काम नहीं कर रहे थे। इससे यह सवाल उठने लगे कि कहीं कुछ छिपाने की कोशिश तो नहीं की जा रही थी।

Sasaram EVM controversy: RJD का गंभीर आरोप

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस घटना को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट से एक वीडियो जारी किया और कई सवाल खड़े किए। पोस्ट में लिखा गया —
सासाराम (रोहतास जिला) के मतगणना केंद्र में कथित तौर पर EVM से भरा ट्रक बिना किसी पूर्व सूचना और पारदर्शिता के जिला प्रशासन द्वारा क्यों घुसाया गया? ट्रक चालक को सामने लाए बिना क्यों भगा दिया गया? CCTV कैमरा की फीड 2 बजे से क्यों बंद रही?”
RJD कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन मतगणना में धांधली की कोशिश कर रहा है और इसी कारण रात के समय ट्रक अंदर भेजा गया। पार्टी ने इसकी जांच की मांग चुनाव आयोग से की है।

ईवीएम नहीं, खाली बॉक्स थे

वहीं, प्रशासन ने RJD के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। डीएम उदिता सिंह ने बयान दिया कि ट्रक में केवल खाली टीन के बक्से थे, जो मतगणना व्यवस्था से संबंधित थे। उन्होंने कहा कि "हमने मौके पर जाकर खुद जांच की है। कोई भी ईवीएम या संवेदनशील सामग्री उस ट्रक में नहीं थी। CCTV फुटेज और एंट्री रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। सभी दलों के एजेंट्स को भी निरीक्षण के लिए बुलाया गया है।" एसपी रोशन कुमार ने भी कहा कि “स्थिति नियंत्रण में है, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।” [caption id="attachment_116641" align="alignnone" width="575"]ट्रक में केवल खाली टीन के बक्से ट्रक में केवल खाली टीन के बक्से[/caption]

RJD कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Sasaram EVM controversy: प्रशासन के स्पष्टीकरण के बावजूद RJD के समर्थक देर रात तक काउंटिंग सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक ट्रक की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे। कुछ देर तक स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन बाद में पुलिस और स्थानीय नेताओं की अपील के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कराया गया।

संबंधित सामग्री

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।

एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!

लाइफ स्टाइल

एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!

आटे का लड्डू एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है जो ऊर्जा प्रदान करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राज्य

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राजस्थान के जैसलमेर में गोडावण चूजों के जन्म से गोडावण संरक्षण प्रोजेक्ट को बड़ी सफलता मिली है। आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से चूजों का जन्म हुआ।

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

राज्य

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत उत्खनन विवाद के दौरान भाजपा नेता भरत सिंह और वीरू सिंह की मौत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़े उपायों का आश्वासन दिया।