T20 W 2026 Super 8 Schedule: सुपर-8 में इन टीमों ने की एंट्री, जानिए मैच का पूरा शेड्यूल...

t20-w-2026-super-8-team-match-schedule-jari

T20 W 2026 Super 8 Schedule: सुपर-8 में इन टीमों ने की एंट्री, जानिए मैच का पूरा शेड्यूल...

t20 w 2026 super 8 schedule सुपर-8 में इन टीमों ने की एंट्री जानिए मैच का पूरा शेड्यूल

T20 W 2026 Super 8 Schedule: T20 वर्ल्ड कप 2026 की सुपर-8 टीमें तय हो चुकी हैं। इस टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। इन 20 टीमों को 4 ग्रुपों में बांटा गया था। हर गुप में 5 टीमों को रखा गया है। सभी टीमों ने अब तक 36 मैच खेले, जिसमें से 8 टीमें सुपर-8 में प्रवेश कर चुकी हैं। अब इन टीमों के मुकाबले कब और कहां होंगे आइए जाने पूरा शेड्यूल...

इन टीमों ने सुपर-8 में बनाई जगह

सुपर -8 में ग्रुप-A से भारत और पाकिस्तान ने एंट्री की। वहीं बाकी ग्रुपों से भी 2-2 टीमों ने सुपर-8 में प्रवेश किया, ग्रुप-B से श्रीलंका और जिम्बाब्वे, ग्रुप-C से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज, ग्रुप-D से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका टीम ने सुपर -8 के लिए क्वालिफाई किया।

बता दें कि, इन 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें से ग्रुप 1 में भारत , साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज , जिम्बाब्वे शामिल है। ग्रुप-2 में इंग्लैंड , श्रीलंका , न्यूजीलैंड, पाकिस्तान शामिल है।

12 टीमें T20 वर्ल्ड कप से हुईं बाहर

8 टीमों ने सुपर- 8 में एंट्री की, जबकि 12 टीमें वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, UAE, नामीबिया, USA, नीदरलैंड और कनाडा टीम लीग स्टेज से बाहर हो चुकी हैं।

सुपर-8 स्टेज: 12 मैच, 3 दिन डबल हेडर

सुपर-8 में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बनेंगे। हर टीम अपने ग्रुप में 3-3 मैच खेलेगी। एक ग्रुप में 6 मैच, दोनों ग्रुप मिलाकर कुल 12 मुकाबले होंगे। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

मैच शेड्यूल

21 फरवरी - सुपर-8 की शुरुआत 22, 26 फरवरी और 1 मार्च - डबल हेडर (2-2 मैच) बाकी दिन (20 से 28 फरवरी तक) - सिंगल मैच 4 मार्च - पहला सेमीफाइनल 5 मार्च - दूसरा सेमीफाइनल (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई) 8 मार्च - फाइनल

सुपर-8 का पहला मैच

सुपर -8 का पहला मैच 21 फरवरी को न्यूजीलैंड और  पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका क्वालिफाई कर चुके हैं।

टीम इंडिया का शेड्यूल
22 फरवरी- भारत vs साउथ अफ्रीका (अहमदाबाद) 26 फरवरी- भारत vs जिम्बाब्वे (चेन्नई) 1 मार्च- भारत vs वेस्टइंडीज (कोलकाता)        

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।