Virushka Moment Viral: विराट और अनुष्का का रोमैंटिक वीडियों वायरल...

virat-anushka-romantic-video-ipl-viral

Virushka Moment Viral: विराट और अनुष्का का रोमैंटिक वीडियों वायरल...

virushka moment viral विराट और अनुष्का का रोमैंटिक वीडियों वायरल

BCCI Punishment Rishabh Pant: शतक के बाद LSG कप्तान से बड़ी चूक, BCCI ने सुनाई सजा!

विराट और अनुष्का का वीडियो वायरल...

टीम के जीत का जश्न मनाते हुए विराट ने पहले सभी साथियों को गले लगाया फिर हमेंशा की तरह विराट का फिल्ड में भी अनुष्का को न भूलना। मैदान से ही स्टेडियम में मौजूद अनुष्का को देखकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए किंग कोहली ने उन्हें फ्लाईंग किस दिया। अनुष्का ने भी रिप्लाई में फ्लाईंग किस दिया। यह वीडियों अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, यह कपल फेमस कपल्स में से एक है, जिन्हें लोग खूब पसंद करते है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M (@euphoria.virat)

यूजर्स ने दिए रिएक्शन...

फैंस को विराट और अनुष्का की जोड़ी काफी पसंद है, और उन्हें साथ देखकर लोग काफी तारीफ करते है, वीडियो देखकर लोगों ने इस तरह से किएं कमेंट एक यूजर ने लिखा कि - 'He never missed to celebrate victory with his lady ❤️?', एक यूजर ने लिखा कि- 'Still they both are in their prime eraa* STILL HE IS TOO OBSESSED WITH HER ! ??' , एक यूजर ने लिखा कि- 'Praising each other is their love language ?', एक यूजर ने लिखा कि- 'The way she was looking at him ???', एक यूजर ने लिखा कि- 'Lucky charm of our King ❤️', एक यूजर ने लिखा कि- 'My all time favorite couple ?'।

फैंस को काफी पसंद है ये जोड़ी...

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा न केवल अपने-अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति उनके सम्मान और समर्थन ने भी उन्हें फैंस के दिलों में एक खास जगह दिलाई है। मंदिर में साथ जाना, सादगी से जीवन जीना, और एक-दूसरे की सफलता में खुश होना – ये सब बातें उन्हें एक आदर्श जोड़ी बनाती हैं। आज के समय में जब ग्लैमर और लाइमलाइट में रिश्ते अक्सर टिक नहीं पाते, ऐसे में विराट और अनुष्का की बॉन्डिंग और एक-दूसरे के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है।

विराट ने बनाएं शानदार रिकॉर्ड..

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में RCB के जीत के साथ ही विराट कोहली ने कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। वो IPL इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले और  9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

600+ रन 5 बार बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी बने कोहली…

विराट कोहली IPL के एक सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह कारनामा पांच बार किया है: 2013, 2016, 2023, 2024 और 2025 में। उनके बाद केएल राहुल हैं, जिन्होंने चार बार यह आंकड़ा पार किया है। क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर ने तीन-तीन बार यह मुकाम हासिल किया।  

सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी: कोहली नंबर 1

IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज अब विराट कोहली बन गए हैं। उन्होंने 266 मैचों में 63 अर्धशतक लगाए हैं। डेविड वॉर्नर (62), शिखर धवन (51) और रोहित शर्मा (46) इस सूची में उनके बाद आते हैं।  

टी20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने कोहली..

विराट कोहली अब टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने RCB के लिए 9023 रन पूरे कर लिए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा (6060 रन, MI), जेम्स विंस (5934 रन, हैम्पशायर), सुरेश रैना (5528 रन, CSK) और एमएस धोनी (5314 रन, CSK) उनके बाद आते हैं।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

मध्यप्रदेश में मोहन यादव के मंत्रिमंडल का परफॉर्मेंस टेस्ट शुरू, पास-फेल पर मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

राज्य

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमिपूजन हुआ। इसकी लागत 393 करोड़ होगी और दिसंबर 2027 तक पूरा होने की संभावना है।

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज के पास लगी आग, फल के ठेले जले; MLA ने मौजूद रहकर बुझवाई

राज्य

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज के पास लगी आग, फल के ठेले जले; MLA ने मौजूद रहकर बुझवाई

राजधानी भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज सराए में आग लगने से फल के ठेले जल गए, विधायक आतिफ अकील ने मौके पर पहुंच कर आग बुझवाई।

Ghaziabad Elderly Man Kills Wife: गाजियाबाद में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की कर दी हत्या

जुर्म गाथा

Ghaziabad Elderly Man Kills Wife: गाजियाबाद में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की कर दी हत्या

In Ghaziabad, an 80-year-old man killed his 72-year-old wife using an axe following a dispute and later surrendered to the police.

उषा ठाकुर से बोले दिग्विजय- सनातन और हिंदू धर्म अलग ? ‘मैं पक्का सनातनी, क्या आपने नर्मदा परिक्रमा की है?

राज्य

उषा ठाकुर से बोले दिग्विजय- सनातन और हिंदू धर्म अलग ? ‘मैं पक्का सनातनी, क्या आपने नर्मदा परिक्रमा की है?

मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह और उषा ठाकुर की सनातन धर्म पर चर्चा वायरल हो रही है, जिसमें धार्मिक पहचान और भारतीय संस्कृति पर बात हुई।