Yuvraj Retirement Reason Exposed: सालो बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने ...

yuvraj-singh-retirement-reason-exposed-full-story

Yuvraj Retirement Reason Exposed: सालो बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने संयास लेने की बताई असली वजह!

yuvraj retirement reason exposed सालो बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने संयास लेने की बताई असली वजह

Yuvraj Retirement Reason Exposed: पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने सालो बाद संयास लेने की असली वजह बताई है। उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा कि- 'उस समय उन्हें न खेल में खुशी मिल रही थी, न ही टीम मैनेजमेंट और माहौल से वह सम्मान, जिसके वे हकदार थे।'

Yuvraj Retirement Reason Exposed: बताई संयास लेने की वजह

एक पॉडकॉस्ट के दौरान युवराज ने संयास लेने की वजह बताई और कहा कि- 'मैं अपने खेल का आनंद नहीं ले पा रहा था। जब मजा ही नहीं आ रहा था, तो खुद से सवाल करने लगा कि आखिर क्रिकेट क्यों खेल रहा हूं। सपोर्ट और सम्मान की कमी महसूस हो रही थी।' रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर का मानना है कि- 'जब आप मानसिक रूप से खेल का लुत्फ उठाना बंद कर देते हैं, तो मैदान पर प्रदर्शन करना और भी कठिन हो जाता है।'

Yuvraj Retirement Reason Exposed: वर्ल्ड कप 2019 में नहीं मिली थी जगह

साल 2019 में खेले गए वर्ल्ड कप टीम में उन्हें जगह नहीं मिली। क्रिकेटर को उनके परफॉर्मेंस के आधार पर उम्मीद थी कि - उनका टीम में सलेक्शन किया जाएगा। लेकिन जब उनका सलेक्शन 2019 के वर्ल्ड कप के लिए नहीं हुआ तो उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग दोनों से संयास लेने की घोषणा कर दी थी। बता दें कि, IPL से संयास लेने के पहले वो आखिरी बार मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। हालांकि आखिरी सीजन में उन्हें खेलने का ज्यादा मौका नही मिला था। Also Read-IND Vs ZIM U19 WC 2026: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराकर धमाकेदार जीत की दर्ज, विहान का शानदार शतक…

'संयास लेने के बाद मिली मानसिक शांति...'- युवराज

युवराज ने कहा की वो तब भले ही खुश न रहें हो लेकिन वो आज संयास लेने के फैसले से काफी खुश है। उन्हें संयास लेने के बाद मानसिक शांति मिली। उन्होंने कहा - 'क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है, लेकिन सही समय पर रुकना भी जरुरी होता है।' उन्होंने कहा कि- 'मैं मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुका था। यह सोचकर परेशान था कि मैं क्या साबित करने के लिए खेल रहा हूं। जिस दिन मैंने क्रिकेट छोड़ा, उसी दिन मुझे लगा कि मैं फिर से खुद को पा लिया है।' Also Read-NZ vs IND T20 Match 2026: न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराकर सीरीज में 1-3 से की वापसी!

युवराज ने शेयर किया एक किस्सा

क्रिकेटर ने शुरुआती दिनों को याद करते हुए अपने जीवन का एक किस्सा सुनाया उन्होंने बताया कि - 'जब मैं 13-14 साल का था, तब एक सीनियर खिलाड़ी (जो उस समय टीम इंडिया के लिए खेल रहे थे) ने मेरे पिता से शायद औपचारिकता में कुछ कह दिया था। उन्हें लगा होगा कि मुझमें उतनी प्रतिभा नहीं है। मैंने इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं लिया, लेकिन मेरे पिता को यह बात बहुत बुरी लगी थी।'

संबंधित सामग्री

सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली को प्रदेश का सबसे विकसित शहर बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, नगर गौरव दिवस पर विकास योजनाओं की घोषणा की।

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने सिंगरौली में त्यागा कारकेड, जनप्रतिनिधियों के साथ टूरिस्ट बस से पहुंचे कार्यक्रम स्थल। लोगों को भा गया अपने मुख्यमंत्री का अंदाज।

सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

राज्य

सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में मुख्यमंत्री ने 552 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत धनराशि का वितरण किया।

Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

सनातन

Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

According to Vastu Shastra, hanging clothes behind any door can attract negative energy, impacting wealth, health, and peace in the home.

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

राज्य

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

भोपाल में शॉर्ट सर्किट से तीन बच्चों की मौत होगई। मुख्यमंत्री ने घटना पर तत्काल संज्ञान लिया और राहत राशि की घोषणा की।