CSK vs LSG IPL Result: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से मात दी

LSG Defeats CSK in IPL 2026

CSK vs LSG IPL Result: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से मात दी

In IPL 2026’s 59th match, Lucknow Super Giants beat Chennai Super Kings by 7 wickets at Ekana Stadium.

csk vs lsg ipl result लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से मात दी

CSK vs LSG IPL Result: IPL 2026 का 59वें मुकाबले में  लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां  LSG ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी CSK टीम 20 ओवर में 5 विकेट गवांकर 187 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी LSG टीम ने 16.4 ओवर में 3 विकेट गवांकर 188 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।

पॉइंट्स टेबल पर 6वें स्थान पर CSK

चेन्नई टीम को लगातार 3 मैच जीतने के बाद इस मैच में हार मिली। इसी के साथ वो पटइंट्स टेबल पर 12 अंकों से 6वें स्थान पर बनी हुई है। अगर CSK को प्लेऑफ में बने रहना है। तो उसे बाकी 2 बचे मैचों में जीत दर्ज करना होगा। वहीं LSG टीम 8 अंकों से पॉइंट्स टेबल पर आखिरी स्थान पर है। टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। 

मिचेल मार्श की धुंआधार पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी LSG टीम की ओर से मिचैल मार्श ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों में  9 चौके और 7 छक्के की मदद से 90 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने जोश इंग्लिस के साथ 135 रन की साझेदारी की। जोश 36 रन और अब्दुल 7 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं निकोलस पूरन ने 17 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 17वें ओवर में लगातार चार चौके लगाएं और मुकुल 13 रन बनाकर नाबाद रहें।।

चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी और स्पेंसर जॉनसन ने1-1 विकेट लिए।

कार्तिक की शानदार पारी फिर भी मिली हार

चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योकि पॉवर प्ले में ही टीम ने 2 विकेट गवां दिए।  संजू 20 रन और ऋतुराज 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद  कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभाली फिर कार्तिक ने 42 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 71 रन की शानदार पारी खेली। वहीं डेवाल्ड 25 रन, उर्विल 6 रन बनाकर आउट हो गए।  आखिर में शिवम दुबे ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 32 रन और प्रशांत 13 रन बनाकर नाबाद रहें। इसी के साथ टीम के स्कोर को 187 तक पहुंचाया।

LSG की ओर से पहली बार खेल रहे आकाश सिंह ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाएं। मोहम्मद शमी और शहबाज अहमद ने 1-1 विकेट लिए। 

आकाश ने पर्ची निकाल कर किया सेलिब्रेट

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स

ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी।

इम्पैक्ट प्लेयर- गुरजपनीत सिंह।

लखनऊ सुपर जाइंट्स

मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट प्लेयर- जोश इंग्लिस।

संबंधित सामग्री

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला आज

खेल

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला आज

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच आज एजबेस्टन स्टेडियम में होगा। पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के खेलने पर संशय है।

IPL का खिताब जीतने के बाद विरुष्का पहुंचे वृंदावन!

खेल

IPL का खिताब जीतने के बाद विरुष्का पहुंचे वृंदावन!

Following their IPL win, Virat Kohli and Anushka Sharma visited the Keli Kunj Ashram in Vrindavan. Their visit is trending on social media.

गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट, देर रात बीच सड़क पर उतरे खिलाड़ी

खेल

गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट, देर रात बीच सड़क पर उतरे खिलाड़ी

IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट से धुआं उठा। सभी खिलाड़ी और स्टाफ सुरक्षित निकाले गए, कोई घायल नहीं हुआ।

IPL फाइनल हार के बाद गुजरात टाइटंस के साथ बड़ा हादसा टला, बीच सड़क धुआं छोड़ने लगी टीम बस

खेल

IPL फाइनल हार के बाद गुजरात टाइटंस के साथ बड़ा हादसा टला, बीच सड़क धुआं छोड़ने लगी टीम बस

IPL 2026 फाइनल हारने के बाद, गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट से धुआं उठा, सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित निकाला गया।

GT vs RCB IPL Final Result: RCB ने लगातार दूसरी बार IPL के खिताब पर जमाया कब्जा

खेल

GT vs RCB IPL Final Result: RCB ने लगातार दूसरी बार IPL के खिताब पर जमाया कब्जा

In the IPL 2026 final, RCB defeated GT by easily chasing a target of 156 runs, marking their second consecutive IPL title victory.