शिखर धवन तिरुमला मंदिर पहुंचे

शिखर धवन पत्नी सोफी शाइन संग तिरुमला पहुंचे, भगवान वेंकटेश्वर के किए दर्शन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन किए और भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद लिया।

By : शिवम् पांडेय
शिखर धवन पत्नी सोफी शाइन संग तिरुमला पहुंचे, भगवान वेंकटेश्वर के किए दर्शन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन सोमवार को पत्नी सोफी शाइन के साथ तिरुमला मंदिर पहुंचे। दोनों ने भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। धवन और सोफी पारंपरिक कपड़ों में मंदिर पहुंचे। इस दौरान धवन ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की और कुछ फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। दोनों की शादी 21 फरवरी 2026 को हुई थी।

दर्शन के बाद मंदिर प्रशासन की तारीफ

दर्शन के बाद शिखर धवन ने मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनका दर्शन काफी अच्छा रहा और मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की थी। धवन ने कहा कि भगवान तिरुपति के अच्छे दर्शन करने का मौका मिलने पर वह खुद को बहुत आभारी महसूस कर रहे हैं। मंदिर में धवन कुर्ता और धोती पहने नजर आए, जबकि सोफी शाइन सफेद सूट में दिखाई दीं।

आठ साल बाद पहली शादी खत्म हुई

शिखर धवन की पहली शादी आएशा मुखर्जी से हुई थी। दोनों का एक बेटा जोरावर है। करीब आठ साल साथ रहने के बाद अक्टूबर 2023 में दोनों अलग हो गए थे। दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने 5 अक्टूबर 2023 को उनके तलाक की पुष्टि की थी। धवन ने पहले बताया था कि शादी खत्म होने के बाद वह करीब दो साल से अपने बेटे जोरावर से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाए हैं।

2024 में क्रिकेट से लिया संन्यास

शिखर धवन ने 2010 में टी-20 और 2011 में वनडे क्रिकेट से भारत के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद 2013 में उन्हें टेस्ट टीम में भी जगह मिली। धवन ने भारत के लिए 167 वनडे, 68 टी-20 और 34 टेस्ट मैच खेले। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24 शतक और 55 अर्धशतक हैं। 24 अगस्त 2024 को धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था।

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। धवन से मुलाकात के समय वह UAE में काम कर रही थीं। उनके प्रोफेशनल प्रोफाइल के मुताबिक, वह अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर चुकी हैं। सोफी पिछले साल जुलाई से शिखर धवन की स्पोर्ट्स कंपनी डा वन स्पोर्ट्स में COO यानी चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने आयरलैंड के लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उनकी शुरुआती पढ़ाई कैसलरॉय कॉलेज से हुई है। सोफी धवन के सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने वाले कई वीडियो में भी नजर आती रहती हैं।
 

संबंधित सामग्री

रात 12 बजे भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

रात 12 बजे भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

अमित शाह भोपाल पहुंचे, जहाँ उनका स्वागत स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने किया। वे कई बैठकें और उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश

अमित शाह की 3 अक्टूबर की भोपाल यात्रा में गौपालक सम्मेलन होगा, जिसमें दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे।

बिना काफिले के एक गाड़ी से अस्पताल पहुंचे झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन, मां का जाना हाल

बिना काफिले के एक गाड़ी से अस्पताल पहुंचे झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन, मां का जाना हाल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन की तबीयत जानने हिल व्यू अस्पताल पहुंचे, बिना बड़े सुरक्षा काफिले के।

शाह के दौरे से भोपाल में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, कई रास्तों पर डायवर्जन, दो दिन शहर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

शाह के दौरे से भोपाल में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, कई रास्तों पर डायवर्जन, दो दिन शहर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

भोपाल में अमित शाह के दौरे के चलते शहर के यातायात नियमों में बदलाव हुए हैं। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें।

आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल,CM ने तैयारियों की समीक्षा की

आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल,CM ने तैयारियों की समीक्षा की

अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें डेयरी और सहकारिता विकास पर फोकस होगा। वे नए डेयरी प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर