राजधानी के 8 हजार डॉक्टर हड़ताल पर:स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

8000-doctors-on-strike-in-bhopal

राजधानी के 8 हजार डॉक्टर हड़ताल पर:स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

राजधानी के 8 हजार डॉक्टर हड़ताल परस्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

8000 doctors on strike: राजधानी भोपाल में लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर जूनियर डॉक्टरों की सोमवार सुबह 9 बजे से हड़ताल शुरु हो गई हैं। बता दें की प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टरों लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं।

[caption id="attachment_139652" align="alignnone" width="1183"]8 हजार डॉक्टर हड़ताल पर 8 हजार डॉक्टर हड़ताल पर[/caption]

ओपीडी में सेवाएं नहीं देंगे-डॉक्टर

और जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तब तक वे ओपीडी में सेवाएं नहीं देंगे।औऱ अगर एसा होता है तो ओपीडी में आने वाले मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

इसी के साथ ही JDA ने यह भी साफ किया कि ऑपरेशन थिएटर (OT) में भी सिर्फ अति गंभीर मरीज होने पर ही सेवा दी जाएगी। इसका मतलब ये है की प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों में हर्निया, रॉड इंप्लांट जैसे सामान्य ऑपरेशन टल सकते हैं। इसका सीधा असर इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों पर पड़ेगा।

8000 doctors on strike: अप्रैल 2025 से मिलना था नया स्टाइपेंड

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना है की सीपीआई आधारित स्टाइपेंड संशोधन शासन के आदेश के अनुसार 1 अप्रैल 2025 से लागू होना था। यह अब तक लागू नहीं किया है। कई बार निवेदन के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। इससे डॉक्टरों में नाराजगी है।

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में करीब 8 हजार रेजिडेंट डॉक्टर, सीनियर रेजिडेंट और इंटर्न इस हड़ताल में शामिल हैं।

आदेश के बावजूद संशोधन नहीं

जेडीए से डॉ. ब्रिजेंद्र ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन के 7 जून 2021 के आदेश अनुसार, सीपीआई आधारित स्टाइपेंड संशोधन एक अप्रैल 2025 से लागू होना था। इसके बावजूद अब तक न तो संशोधित स्टाइपेंड लागू किया गया है और न ही अप्रैल 2025 से देय एरियर का भुगतान किया है।

8000 doctors on strike: काली पट्टी लगाकर कर रहे तीन दिन से विरोध

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में डॉक्टरों ने प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में शुक्रवार से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। पिछले तीन दिनों से काली पट्टी लगाकर काम कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनका उद्देश्य जिम्मेदारों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करना है।

संबंधित सामग्री

T-20 वर्ल्ड कप में  इंडियन विमेंस टीम और बांग्लादेश विमेंस टीम आज होंगी आमने-सामने

खेल

T-20 वर्ल्ड कप में इंडियन विमेंस टीम और बांग्लादेश विमेंस टीम आज होंगी आमने-सामने

मैनचेस्टर में T-20 वर्ल्ड कप मैच शाम 7 बजे होगा। भारतीय टीम 20 मैचों में जीती, बांग्लादेश ने 3 मैच जीते। सेमीफाइनल के लिए जीत जरुरी।

राजस्थान में तेज बारिश, यूपी में आंधी का कहर; मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून की एंट्री

देश-विदेश

राजस्थान में तेज बारिश, यूपी में आंधी का कहर; मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून की एंट्री

मानसून ने मध्य प्रदेश और गुजरात में प्रवेश किया, जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भीषण बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित।

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही: 1 लाख मौतों की आशंका

देश-विदेश

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही: 1 लाख मौतों की आशंका

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक विनाश किया, 10 हजार से 1 लाख मौतों की आशंका। कराकस सहित कई शहरों में इमारतें ढहीं।

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।