माता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती, CM भजनलाल बोले - सरकार तीर्थ स्थलों के वि...

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती

माता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती, CM भजनलाल बोले - सरकार तीर्थ स्थलों के विकास के लिए कर रही काम

बिड़ला सभागार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और न्याय को समृद्ध किया।

माता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती cm भजनलाल बोले - सरकार तीर्थ स्थलों के विकास के लिए कर रही काम

अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती |

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की आज 301वीं जयंती मनाई जा रही है। इसको लेकर बिड़ला सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया। 

राष्ट्र को दिशा देने का काम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा माता अहिल्याबाई होलकर ने राष्ट्र को दिशा देने का काम किया। माता अहिल्याबाई होलकर न्याय की मूर्ति थी, जिन्होंने पुष्कर तीर्थ घाट का निर्माण कराया। आज हर तीर्थ स्थल पर बघेल समाज की धर्मशाला हैं। CM ने कहा हमारे सनातन,हमारी संस्कृति का उदय हो रहा। राज्य सरकार तीर्थ स्थलों के विकास के लिए काम कर रही।

 

जीवन में सकारात्मक परिवर्तन 

CM ने कहा सेवा, सुशासन, न्याय और लोककल्याण की प्रतिमूर्ति लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन आज भी हमारा प्रेरणापुंज है। उनके लोकहितकारी मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए हमारी सरकार ऐसे राजस्थान के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहां विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, महिलाओं को समान अवसर मिलें और सुशासन जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए। 

श्रद्धालुओं की सुविधा 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा राष्ट्र निर्माण और सनातन संस्कृति के संरक्षण में बघेल समाज का योगदान अतुलनीय है। माता अहिल्याबाई होल्कर के स्वप्न को साकार करते हुए समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई गई धर्मशालाएं उनकी सेवा भावना का प्रतीक हैं। हमारी सरकार प्रदेश के सभी प्रमुख आस्था केंद्रों मेंहदीपुर बालाजी, खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी जी, पुष्कर राज, तनोट माता, करणी माता, श्रीनाथ जी के समग्र विकास और सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

संबंधित सामग्री

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राज्य

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राजस्थान सरकार ने विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनसे खनन क्षेत्र और नागरिक सुरक्षा कोर में बड़े बदलाव आएंगे।

अहिल्याबाई ने तीन शताब्दी पहले जगाई थी सांस्कृतिक चेतना की अलख: सीएम डॉ यादव

राज्य

अहिल्याबाई ने तीन शताब्दी पहले जगाई थी सांस्कृतिक चेतना की अलख: सीएम डॉ यादव

इंदौर में अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर 'अहिल्या उत्सव 2026' का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया।

CM डॉ यादव ने फिर दी सादगी की मिसाल- ट्रेवलर में किया सफर, आम नागरिकों की तरह पहुंचे नाश्ते की दुकान

राज्य

CM डॉ यादव ने फिर दी सादगी की मिसाल- ट्रेवलर में किया सफर, आम नागरिकों की तरह पहुंचे नाश्ते की दुकान

सीएम मोहन यादव ने इंदौर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और आम जनता के साथ नाश्ता और चाय पी।

Jamwant Temple MP: सागर में स्थित है जामवंत का इकलौता और अनोखा मंदिर!

सनातन

Jamwant Temple MP: सागर में स्थित है जामवंत का इकलौता और अनोखा मंदिर!

Located on the Sagar-Jabalpur route in Madhya Pradesh, the Jamwant Temple is dedicated to the mythological bear king Jamwant, known for aiding Lord Rama in the epic Ramayana.

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो में योग महोत्सव 2026 कार्यक्रम संबोधित किया, योग को सांस्कृतिक मूल्यों के साथ जोड़ते हुए समाज का निर्माण करने की दिशा में काम किया जा रहा है।