CG NEWS : अमित शाह बोले- नक्सलवाद मुक्त होगा भारत ,मुरिया दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

amit-shah-eradicate-naxalism-march-2026

CG NEWS : अमित शाह बोले- नक्सलवाद मुक्त होगा भारत ,मुरिया दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

cg news  अमित शाह बोले-  नक्सलवाद मुक्त होगा भारत मुरिया दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

Amit Shah Naxalism Elimination March 2026 : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  बस्तर दौरे पर है अमित शाह पहली बार मुरिया दरबार के मंच पर खड़े होकर आदिवासी समुदाय से सीधे संवाद किए। मुरिया दरबार बस्तर की पारंपरिक सभा है, जिसमें 80 परगनों से आए मांझी-मुखिया अपनी समस्याएं रखते हैं। इस ऐतिहासिक मौके पर उन्होंने आदिवासियों की हर समस्या ध्यान से सुनी और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प

अमित शाह ने कहा,कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने नक्सलियों से अपील की कि वह पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने समर्पण करें, क्योंकि छत्तीसगढ़ में सबसे बेहतरीन सरेंडर पॉलिसी लागू है। अब तक 500 से अधिक नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। नक्सल मुक्त गांवों को विकास के लिए एक करोड़ रुपये मिलेंगे, जिससे क्षेत्र का सतत विकास होगा। अमित शाह ने कहा कि बस्तर को पिछड़ा हुआ क्षेत्र नहीं रहने दिया जाएगा

मां दंतेश्वरी के मंदिर में पूजा-अर्चना

अमित शाह ने मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की और मां से बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त करने की प्रार्थना की। यह मंदिर बस्तर की सांस्कृतिक व धार्मिक आस्था का केंद्र है। सीएम विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेता भी उनके साथ मौजूद थे। पूजा के बाद अमित शाह मुरिया दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने आदिवासी नेताओं से विस्तार से संवाद किया।

विकास योजनाओं का उद्घाटन

अमित शाह ने बस्तर दशहरा के मंच कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी की, जिसमें 65 लाख महिलाओं के खातों में 600 करोड़ रुपये वितरित किए गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बस योजना का शुभारंभ भी किया गया, जो बस्तर के 250 गांवों को बस सेवा से जोड़ेगी। read more :देवर का कातिल इश्क, भाभी को शराब पिलाई, शादी का दबाव बनाया, इनकार पर मार डाला

समृद्ध बस्तर की राह

केंद्रीय गृहमंत्री ने मुरिया दरबार को वैश्विक सांस्कृतिक विरासत बताया और कहा कि इसकी परंपरा को दिल्ली तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार बस्तर के हर गांव तक विकास के संसाधन पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 2031 तक बस्तर के हर गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अमित शाह का बस्तर दौरा उम्मीद की किरण लेकर आया है। नक्सलवाद के खात्मे के लिए सक्रिय कदम और विकास के वादे क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। मुरिया दरबार में आदिवासी समुदाय की समस्याएं सुनी  मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म कर, बस्तर को पूरी तरह विकसित करने का संकल्प केंद्र और राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून का पालन सर्वोपरि है, सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन को रद्द कर दिया गया।

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स 

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग की समीक्षा करते हुए नई वन संरक्षण योजनाओं और टास्क फोर्स की घोषणा की।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर, सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन हुआ निरस्त। अवैध गतिविधियों, राजस्व अपवंचन और नियमों के उल्लंघन पर कोई समझौता नहीं।

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राज्य

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति ने नंदी प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित कर लिया आशीर्वाद, देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की