अविमुक्तेश्वरानंद को तीनों शंकराचार्य का समर्थन, बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा

avimukteshwaranand-three-shankaracharyas-support-bareilly-magistrate-resignation

अविमुक्तेश्वरानंद को तीनों शंकराचार्य का समर्थन, बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा

अविमुक्तेश्वरानंद को तीनों शंकराचार्य का समर्थन बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा

Avimukteshwaranand Shankaracharya support: 9 दिनों से चल रहे प्रयागराज माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच अभी भी खींचतान जारी है। इसी बीच द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा- 3 शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में हैं। प्रशासन कौन होता है उनका सर्टिफिकेट मांगने वाला । उसे कोई अधिकार नहीं है। प्रशासन ने निर्दोष ब्राह्मणों के साथ जो मारपीट की, वह बेहद निंदनीय है। द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने यह बात जबलपुर में नर्मदा जन्मोत्सव कार्यक्रम में कही। 

[caption id="attachment_130516" align="alignnone" width="525"]द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती[/caption]

सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा

इधर, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों से पिटाई से नाराज बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 5 पेज के लेटर में लिखा - माघ मेले के दौरान शंकराचार्य के शिष्यों की चोटी पकड़ी गई। इससे आहत होकर उन्होंने यह फैसला लिया। [caption id="attachment_130517" align="alignnone" width="531"]बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया[/caption]

अविमुक्तेश्वरानंद ने फहराया तिरंगा 

प्रयागराज माघ मेले में शिविर के बाहर धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने तिरंगा फहराया। शंकराचार्य ने कहा– अगर केशव प्रसाद मौर्य का बस चलता तो वो कब का हमें नहलाकर चले गए होते। उनको डांटा जा रहा है। उन्हें आने नहीं दिया जा रहा। एक समझदार नेता को दबाया गया। [caption id="attachment_130519" align="alignnone" width="537"]स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने तिरंगा फहराया स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने तिरंगा फहराया[/caption]

Avimukteshwaranand Shankaracharya support: क्या बोले केशव मौर्य?

बता दे कि, केशव मौर्य रविवार को प्रयागराज पहुंचे। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद से जुड़े सवाल पर कहा, 'जब मुझसे बात करने को कहा जाएगा, तब मैं जरूर करूंगा। मैं शंकराचार्य से प्रार्थना कर सकता हूं, उनके चरणों में शीश झुकाकर निवेदन करता हूं कि संगम में स्नान करें और विवाद खत्म करें।'

क्या है पूरा मामला?

प्रयागराज माघ मेला प्रशासन और अविमुक्तेश्वरानंद के बीच 9 दिन से विवाद चल रहा है। खत्म होने की बजाय मामला बढ़ता जा रहा है। इससे पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा था, 'कितने भी जुल्म कर लो, पीछे नहीं हटूंगा।'

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।