Ayodhya Deepotsav: 26 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगा उठी अयोध्या,2 नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए

ayodhya-deepotsav

Ayodhya Deepotsav: 26 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगा उठी अयोध्या,2 नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए

ayodhya deepotsav 26 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगा उठी अयोध्या2 नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में रविवार, 19 अक्टूबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसने एक बार फिर इतिहास रच दिया। भगवान श्रीराम की नगरी इस अवसर पर 26 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगा उठी और 2 नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए। [caption id="attachment_111954" align="alignnone" width="300"]Ayodhya Deepotsav Ayodhya Deepotsav[/caption]

Ayodhya Deepotsav: आस्था और भव्यता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया

पहला रिकॉर्ड 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 17 हजार 215 दीप जलाकर बना। दूसरा रिकॉर्ड सरयू तट पर आयोजित महाआरती के दौरान 2128 लोगों के एक साथ भाग लेने से दर्ज हुआ। पूरा सरयू घाट दीपों की झिलमिल रोशनी में नहाया हुआ नजर आया, जिसने आस्था और भव्यता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

देखने हजारों श्रद्धालु घाटों पर उमड़ पड़े

इस कार्यक्रम में दीपों की गिनती के लिए 112 ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया, जबकि पूरे आयोजन की भव्यता को दिखाने के लिए 1100 ड्रोन से शानदार लेजर लाइट शो किया गया। आसमान में रामायण की झलकियों और भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को रोशनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिसे देखने हजारों श्रद्धालु घाटों पर उमड़ पड़े। [caption id="attachment_111955" align="alignnone" width="300"]Ayodhya Deepotsav Ayodhya Deepotsav[/caption]

बड़ी संख्या में विद्यार्थी व स्वयंसेवी संगठन जुड़े रहे

[caption id="attachment_111956" align="alignnone" width="300"]अनंत धारा से आलोकित कर रहे थे अनंत धारा से आलोकित कर रहे थे[/caption] दीपोत्सव की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। लाखों दीपों को जलाने के लिए लगभग 75 हजार लीटर तेल और 55 लाख रुई की बत्तियों का उपयोग किया गया। आयोजन में यूपी सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी व स्वयंसेवी संगठन जुड़े रहे।

रोशनी की अनंत धारा से आलोकित कर रहे थे

[caption id="attachment_111957" align="alignnone" width="300"]सांस्कृतिक एकता और गौरव का प्रकाश भी सांस्कृतिक एकता और गौरव का प्रकाश भी[/caption] सरयू घाट पर आरती का दृश्य मनमोहक रहा। ढोल-नगाड़ों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जब दीयों की लौ लहराई, तो पूरा वातावरण राममय हो गया। श्रद्धालु ‘जय श्रीराम’ के जयघोष करते हुए भगवान राम की अयोध्या को रोशनी की अनंत धारा से आलोकित कर रहे थे।

भारत की सांस्कृतिक एकता और गौरव का प्रकाश भी

दीपोत्सव का यह 9वां संस्करण था, जो पिछले वर्षों से भी अधिक भव्य और तकनीकी रूप से उन्नत रहा। आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह श्रृंखला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता और गौरव का प्रकाश भी है।

Ayodhya Deepotsav: एक बार फिर स्वर्गलोक की भांति प्रकाशित हो उठी

कार्यक्रम के दौरान अयोध्या शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हर घाट और सड़क पर प्रकाश, संगीत और सजावट का मनोहारी समन्वय देखने को मिला। अंत में आतिशबाज़ी ने पूरे वातावरण को रंगों से नहला दिया, और अयोध्या एक बार फिर स्वर्गलोक की भांति प्रकाशित हो उठी।

संबंधित सामग्री

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में सियासत गरमाई, NDA की ‘किलेबंदी’ पर महुआ माझी ने दिया बड़ा बयान

राज्य

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में सियासत गरमाई, NDA की ‘किलेबंदी’ पर महुआ माझी ने दिया बड़ा बयान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के पूर्व NDA ने विधायकों को होटल में शिफ्ट किया, जिसे राजनीतिक आशंकाओं और असुरक्षा के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।