उत्तर प्रदेश के बदायूं में शादी समारोह में किन्नरों द्वारा हंगामा

बदायूं में किन्नरों का हंगामा

उत्तर प्रदेश के बदायूं में शादी समारोह में किन्नरों द्वारा हंगामा

बदायूं की एक शादी में किन्नरों ने नेग की राशि को लेकर विवाद किया, जिसमें फायरिंग भी हुई और दूल्हे का भाई घायल हो गया।

उत्तर प्रदेश के बदायूं में शादी समारोह में किन्नरों द्वारा हंगामा

किन्नरों ने अर्धनग्न होकर काटा बवाल |

उत्तर प्रदेश के बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बारात में पहुंचे किन्नरों ने नेग को लेकर जमकर हंगामा किया। 

नेग को लेकर हंगामा

जानकारी के मुताबिक, किन्नरों ने नेग के तौर पर 11000 रुपये की मांग की थी। आरोप है कि जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने नाराज होकर अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। इस पर बारातियों ने विरोध जताया, तो दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। दुल्हन के पिता के मुताबिक, दूल्हे के पिता किन्नरों को 1100 रुपये देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किन्नर 11 हजार रुपये नेग की मांग पर अड़े रहे। 

किन्नर ने की फायरिंग 

विवाद बढ़ने पर किन्नर अर्धनग्न होकर हंगामा करने लगे और माहौल और तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों और बारातियों के विरोध के बावजूद वे शांत नहीं हुए और हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इसी दौरान आरोप है कि एक किन्नर कार में रखा तमंचा निकाल लाया और फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से भगदड़ मच गई। इस घटना में दूल्हे का भाई घायल हो गया। 

6 किन्नरों हिरासत में 

फायरिंग से गुस्साए ग्रामीणों ने किन्नरों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। कार की तलाशी लेने पर उसमें 2 तमंचे, कैंची, लाठी और डंडे बरामद हुए। पुलिस ने 6 किन्नरों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

संबंधित सामग्री

CM योगी की उन्नाव को सौगात, 570 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

राज्य

CM योगी की उन्नाव को सौगात, 570 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में 570 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, साथ ही रैपिड ट्रेन के लिए भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौगात! MP पुलिस में हर साल होगी खेल कोटे से भर्ती 

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौगात! MP पुलिस में हर साल होगी खेल कोटे से भर्ती 

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती के लिए नई नीति अपनाई, खिलाड़ियों को लिखित परीक्षा और PET से छूट देने का निर्णय लिया।

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

राज्य

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया।

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

जुर्म गाथा

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

बदायूं जिले में बरेली-मथुरा हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। दो ट्रैक्टरों की रेस के चलते 6 महिलाओं की मौत हो गई और कई घायल हुए।

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।