बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता और 3 बच्चों की मौत, पत्नी गंभीर

बारांबकी सड़क हादसा

बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता और 3 बच्चों की मौत, पत्नी गंभीर

उत्तर प्रदेश के बारांबकी में एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क के किनारे सो रहे परिवार को कुचल दिया, जिससे पिता और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई।

बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा पिता और 3 बच्चों की मौत पत्नी गंभीर

बारांबकी सड़क हादसा |

UP के बाराबंकी जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। तेज रफ्तार डंपर सड़क के किनारे सो रहे परिवार पर चढ़ गया। जिससे पिता और 3 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में घायल मां की हालत गंभीर है। बिजली कटौती की वजह से परिवार घर के बाहर सोया हुआ था। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई, और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

घर के बाहर सो रहे परिवार को कुचला

घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के झांसा गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव रहने वाले नीरज अपने परिवार के साथ घर के बाहर सो रहे थे। इलाके में बिजली न होने के कारण गर्मी से परेशान होकर परिवार दरवाजे के पास लेटा था। देर रात करीब 2 बजे तेज गति से आ रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। पहले वह सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया और फिर सीधे परिवार के ऊपर चढ़ गया।

पत्नी की हालत गंभीर

घटना के बाद आसपास के लोग आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद नीरज और उनके 3 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में बेटा अनुराग और बेटियां अंशिका और  अंशू शामिल हैं। गंभीर घायल नीरज की पत्नी आरती को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद डंपर चालक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

राज्य

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया।

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

जुर्म गाथा

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

बदायूं जिले में बरेली-मथुरा हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। दो ट्रैक्टरों की रेस के चलते 6 महिलाओं की मौत हो गई और कई घायल हुए।

गुजरात में भीषण सड़क हादसा: 6 की मौत, 31 घायल, बांसवाड़ा से सूरत जा रही बस ट्रक से टकराई

देश-विदेश

गुजरात में भीषण सड़क हादसा: 6 की मौत, 31 घायल, बांसवाड़ा से सूरत जा रही बस ट्रक से टकराई

गुजरात के वडोदरा में एक लग्जरी स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 31 यात्री घायल हो गए। हादसा कोटांबी स्टेडियम के पास हुआ।

सीएम योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों पर रहेगा फोकस

राज्य

सीएम योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश में आगामी आयोजनों और त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की।

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

राज्य

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, जिसे किसानों और पीएम मोदी की सफलता बताया गया।