सुबह-सुबह गांव की गलियों में घूमे CM भजनलाल, जनता के संवाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गांव दौरा

सुबह-सुबह गांव की गलियों में घूमे CM भजनलाल, जनता के संवाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर के धम्बोला गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों से मिले और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया।

सुबह-सुबह गांव की गलियों में घूमे cm भजनलाल जनता के संवाद अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गांव दौरा |

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर के धम्बोला गांव में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह-सुबह गांव में भ्रमण कर आमजन से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने गांव की गलियों में पैदल चलते हुए कहीं बुजुर्गों की कुशलक्षेम पूछते हुए उनका आशीर्वाद लिया तो कहीं स्थानीय दुकानदारों से उनके व्यवसाय और दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली। CM भजनलाल की सादगी एवं आत्मीयता देखकर ग्रामीण काफी खुश नजर आए। 

जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक

मुख्यमंत्री भजनलाल ने भ्रमण के दौरान जगह-जगह रुककर लोगों की समस्या एवं सुझाव सुनते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने ग्रामीण परिवेश की आत्मीयता का उल्लेख करते हुए कहा कि गांवों में लोग एक-दूसरे से मिलते हैं, सुख-दुख साझा करते हैं जिससे मेलजोल बना रहता है। “रामा-श्यामा” की यही परंपरा गांवों की सबसे बड़ी खूबसूरती है।

‘जल समस्या होगी दूर’

CM शर्मा ने कहा कि बारिश के पानी के उचित प्रबंधन और तालाबों के संरक्षण से गांवों में जल संकट की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी से ही जल संरक्षण का लक्ष्य सफल होगा। इसी दिशा में प्रदेश सरकार गंगा दशहरा से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ प्रारंभ करने जा रही है। इस अभियान के माध्यम से जनभागीदारी के साथ गांवों में जल संरक्षण और जल संचयन के कार्य किए जाएंगे, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी। 

संबंधित सामग्री

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राज्य

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राजस्थान सरकार ने विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनसे खनन क्षेत्र और नागरिक सुरक्षा कोर में बड़े बदलाव आएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की रामराज्य भावना साकार हो रही है, कई योजनाओं के जरिए गरीबों, किसानों का उत्थान हो रहा है।

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से गरीबों का जीवन स्तर सुधर रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

राज्य

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

CM भजनलाल शर्मा ने PM मोदी को उनके 12 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए चिट्ठी लिखी, राजस्थान में विकास की नई परियोजनाओं का उल्लेख किया।

सुशासन तिहार 2026: CM साय ने विकास कार्यों की समीक्षा की, लंबित राजस्व मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

राज्य

सुशासन तिहार 2026: CM साय ने विकास कार्यों की समीक्षा की, लंबित राजस्व मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समीक्षा बैठक में विभिन्न जिलों में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का आकलन किया।