भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की, 'भैरव बटालियन' को मिलेगी मदद

भारत-पाक सीमा पर ड्रोन तैनाती

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की, 'भैरव बटालियन' को मिलेगी मदद

भारतीय सेना ने राजस्थान की 1,070 किलोमीटर लंबी सीमा पर ड्रोन बटालियन 'भैरव बटालियन' और 'अशनी ड्रोन प्लाटून' तैनात किए हैं।

भारतीय सेना ने भारत-पाक सीमा पर ड्रोन बटालियन तैनात की भैरव बटालियन को मिलेगी मदद

भारत-पाक सीमा पर ड्रोन तैनाती |

राजस्थान से सटी 1,070 km लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा का चक्रव्यूह अब पूरी तरह बदल गया है। सीमा पर अब 'भैरव बटालियन' के साथ 'अशनी ड्रोन प्लाटून' (ड्रोन टुकड़ी) को तैनात किया गया है। यह नई जुगलबंदी न सिर्फ जासूसी करेगी, बल्कि जरूरत पड़ने पर दुश्मन के ठिकानों को तबाह कर देगी। Indian Army का लक्ष्य 2027 तक देश की सभी 350 से ज्यादा इन्फैंट्री बटालियनों को इसी तरह हाई-टेक 'ड्रोन वॉरियर' बनाने का है।

24 घंटे सीमा पर निगरानी

बटालियन के साथ तैनात ये वेपन ड्रोन 24 घंटे सीमा पर निगरानी करेंगे। खास बात यह है कि स्पेशल ऑपरेशन में ये ड्रोन टुकड़ी आसमान से भैरव बटालियन के साथ शामिल होगी। इन ड्रोन्स को सैनिकों की टुकड़ी ऑपरेट करेगी। हर टुकड़ी में 25 ट्रेंड जवान हैं, जो अंधेरे और हर तरह के मौसम में भैरव बटालियन को ये ड्रोन प्लाटून प्रोटेक्ट करेंगे। अब दुश्मन को टारगेट कर खत्म करना आसान होगा, और पैदल जवानों के लिए खतरा कम होगा।

ड्रोन से निगरानी 

भारत-पाक सीमा लगभग 1,070 किलोमीटर लंबी है। जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और बीकानेर सेक्टरों में इस टीम की तैनाती की गई है। बॉर्डर से 35 किलोमीटर तक अंदर किसी भी दुश्मन ड्रोन या उड़ने वाली वस्तु को ट्रैक कर नष्ट करने में सक्षम हैं। इससे अब पूरे बॉर्डर पर 24 घंटे रडार और ड्रोन की निगरानी में रहेगी। ये ड्रोन न केवल जासूसी करेंगे, बल्कि इनमें ‘लोइटर म्यूनिशन’ की सुविधा है, जो जरूरत पड़ने पर खुद मिसाइल बनकर दुश्मन पर भी गिर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राज्य

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राजस्थान के जैसलमेर में गोडावण चूजों के जन्म से गोडावण संरक्षण प्रोजेक्ट को बड़ी सफलता मिली है। आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से चूजों का जन्म हुआ।

चीन के नए मच्छर ड्रोन से बढ़ी चिंता: खिड़की के छेद से घुस सकता है 'मच्छर ड्रोन  

देश-विदेश

चीन के नए मच्छर ड्रोन से बढ़ी चिंता: खिड़की के छेद से घुस सकता है 'मच्छर ड्रोन  

चीन की National University of Defense Technology ने एक मच्छर जैसा माइक्रो ड्रोन बनाया है, जो कम पहचान योग्यता और छोटे स्थानों में पहुंचने की क्षमता के कारण चर्चा में है।

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

खेल

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से विजयी रहा।