भरत तिवारी एनकाउंटर मामला

बिहार पुलिस ने क्यों किया भरत तिवारी का एनकाउंटर, पहले बताया मानसिक रूप से अस्वस्थ, फिर चली गोलियां

भरत तिवारी ने पुलिस को अपनी पिस्टल सौंप दी थी, लेकिन फिर भी पुलिस ने उसे गोली मार दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना पर कई सवाल उठ रहे हैं।

बिहार पुलिस ने क्यों किया भरत तिवारी का एनकाउंटर, पहले बताया मानसिक रूप से अस्वस्थ, फिर चली गोलियां

बिहार पुलिस ने क्यों किया भरत तिवारी का एनकाउंटर

बिहार के भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में बिलौटी नाम का गांव है। भरत भूषण तिवारी इसी गांव का रहने वाला था। कुछ दिन पहले भरत भूषण ने एक फ़ेसबुक पोस्ट करके सरकारी कामकाज के तरीके पर नाराज़गी जताई थी और 1 अधिकारी का 'एनकाउंटर' करने की बात कही थी।

वीडियो में क्या?

भरत भूषण का यह पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस उसके घर गई। पुलिस का कहना है कि उन्होंने भरत को समझाने की कोशिश भी कि लेकिन भरत ने पिस्टल निकाल ली। एक वीडियो में भरत भूषण की मां भी अपने बेटे को समझाती नजर आ रही है। ये सभी वीडियो भरत भूषण ने अपने फ़ेसबुक पेज पर डाले गए। 

मानसिक रूप से अस्वस्थ

16 जून को भोजपुर पुलिस ने बयान जारी किया। इसमें कहा गया, "पुलिस जब संबंधित व्यक्ति के घर पहुंची तो यह तथ्य सामने आया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसे तत्काल उचित इलाज के लिए मानसिक आरोग्यशाला भेजने की आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। भरत के पास मौजूद हथियार और व्यक्ति पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस ने चलाई 4 गोलियां

लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा, भरत तिवारी के सरेंडर करने के बाद का एक वीडियो सामने आया, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से भरत ने पिस्टल को पुलिस को दे दिया। लेकिन इसके बाद भी उसे 4 गोलियां मारी गईं। जबकि वो निहत्था था। घायल भरत की इलाज के दौरान PMCH में मौत हो गई वहीं इस एनकाउंटर के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। खासतौर पर पुलिस ने इस एनकाउंटर में जिस तरह से एक्शन लिया, वो सवालों के घेरे में है।

क्यों की फायरिंग?

सवाल ये है कि भरत के आखिरी फेसबुक लाइव वीडियो में वह अपनी बंदूक पुलिस की ओर फेंककर सरेंडर करता दिख रहा है। जब भरत निहत्था था तो पुलिस ने फायरिंग क्यों की? पुलिस ने उसके दोनों घुटनों और जांघ पर गोली क्यों चलाई? क्या यह आत्मरक्षा में किया गया एनकाउंटर था या फिर कुछ और।

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने की योजना बनाई है। 'बिल्ड बिहार, बिलिव इन बिहार' विजन के तहत विकास की नई दिशाएं तय की गई हैं।

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

भोपाल में हिंदू संगठनों ने नाबालिग से जुड़े मामले में प्रदर्शन किया और लव जिहाद का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026