नई टिहरी के पास जंगल में भयानक आग, विभागीय तैयारियों पर उठे सवाल

भीषण जंगल की आग नई टिहरी में

नई टिहरी के पास जंगल में भयानक आग, विभागीय तैयारियों पर उठे सवाल

नई टिहरी के निकट डाइजर-बुड़ोगी जंगल में आग लगने से व्यापक नुकसान हुआ, जिले के मुख्यालय के करीब होने के बावजूद अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे।

नई टिहरी के पास जंगल में भयानक आग विभागीय तैयारियों पर उठे सवाल

भीषण जंगल की आग नई टिहरी में |

नई टिहरी जिला मुख्यालय से महज 100 m दूर डाइजर-बुड़ोगी के जंगल में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि जंगल धूं-धूं कर जलता रहा। हादसा स्थल टिहरी प्रभाग रेंज और टिहरी डैम रेंज के क्रू-स्टेशन के बेहद करीब होने के बावजूद आग पर वक्त रहते काबू नहीं पाया जा सका।

फायर विभाग की तैयारियों पर सवाल

आग लगने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी और फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर नहीं पहुंचे। हालांकि वन विभाग में तैनात कुछ फायर वॉचर कर्मी आग बुझाने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन वे भी क्रू-स्टेशन के आसपास ही सीमित रहे। जिला मुख्यालय के इतने करीब जंगल की आग पर नियंत्रण न हो पाना विभागीय तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। फायर सीजन की शुरुआत में जिला प्रशासन, वन विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन की ओर से की गई मॉक ड्रिल और तैयारियों की भी इस हादसा ने पोल खोल दी।

नाकाम दिखा विभाग

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिला मुख्यालय इलाते में ही आग पर काबू पाने में विभाग नाकाम दिखे, तो दूरस्थ क्षेत्रों में स्थिति कितनी गंभीर हो सकती है, इसका आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। मामले में टिहरी वन प्रभाग के DFO पुनीत तोमर ने बताया कि आग पर नियंत्रण के लिए टीमें लगातार मौके पर कार्य कर रही हैं। डाइजर-बुड़ोगी जंगल में लगी आग ने वन विभाग की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। घटना स्थल जिला मुख्यालय से करीब होने के बावजूद वक्त पर अधिकारी और संसाधन मौके पर नहीं पहुंचे।

संबंधित सामग्री

लचर एंबुलेंस सेवा पर सख्त हुए CM हेमंत सोरेन, बोले-मरीजों के प्रति संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं

राज्य

लचर एंबुलेंस सेवा पर सख्त हुए CM हेमंत सोरेन, बोले-मरीजों के प्रति संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए तत्काल उपायों का आदेश दिया, जिसमें एंबुलेंस सेवाओं की सख्त निगरानी शामिल है।

टिहरी में कार नदी में गिरी, 3 लोगों की मौत, एक बच्चे की हालत गंभीर

राज्य

टिहरी में कार नदी में गिरी, 3 लोगों की मौत, एक बच्चे की हालत गंभीर

टिहरी में एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे की हालत गंभीर है।

उत्तराखंड के नैनीताल में जंगलों में भीषण आग, दमकल कर्मी कर रहे आग बुझाने की कोशिश

राज्य

उत्तराखंड के नैनीताल में जंगलों में भीषण आग, दमकल कर्मी कर रहे आग बुझाने की कोशिश

नैनीताल के पटुवाडांगर और बल्दियाखान क्षेत्रों में भीषण जंगल की आग लगी है, तेज हवाओं के कारण आग फैल रही है और वन विभाग व दमकल कर्मी प्रयासरत हैं।

भोपाल में बजेगा सायरन!आज होगी बड़ी मॉकड्रिल, एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड अलर्ट मोड पर

राज्य

भोपाल में बजेगा सायरन!आज होगी बड़ी मॉकड्रिल, एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड अलर्ट मोड पर

भोपाल में जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने हेतु बड़े पैमाने पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।

धामी सरकार ने जंगल की आग रोकने के लिए की नई योजना शुरू, 1000 भर्तियां होंगी, ‘शीतलाखेत मॉडल’ होगा लागू 

राज्य

धामी सरकार ने जंगल की आग रोकने के लिए की नई योजना शुरू, 1000 भर्तियां होंगी, ‘शीतलाखेत मॉडल’ होगा लागू 

उत्तराखंड की धामी सरकार ने जंगलों में आग रोकने के लिए फॉरेस्ट गार्ड्स की भर्ती और गांव-आधारित फायर वॉच टीम बनाने की योजना शुरू की है।