मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

भीषण सड़क हादसा मऊ में

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

यूपी के मऊ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।

मऊ में भयानक सड़क हादसा परिवार के 5 सदस्यों की मौत बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

मऊ में भीषण सड़क हादसा हुआ |

यूपी के मऊ में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मां-बाप-बेटा समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके कार से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक कार बेकाबू हो गई, और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। जिससे सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।

ड्राइवर को झपकी

हादसे के बाद कार बुरी तरह पिचक गई, और अंदर परिवार फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। हादसा दोहरीघाट थाना इलाके में हुआ। शुरुआती जांच में वजह ड्राइवर को झपकी मानी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में विनय श्रीवास्तव,, उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव और बेटे कृतार्थ (27) की मौत हो गई। परिवार गोरखपुर का रहने वाले थे। जबकि दोनों ड्राइवर नीतीश कुमार (20) और पुरुषोत्तम कुमार (28) गया के रहने वाले थे।

बेटी की थी शादी 

गोरखपुर के खोराबार गांव के रहने वाले विनय श्रीवास्तव टीचर हैं। उनकी बेटी की शादी रांची में तय हुई थी। 20 अप्रैल को शादी थी। शादी संपन्न होने के बाद परिवार किराए पर कार लेकर 24 अप्रैल को रांची से 558 किमी दूर गोरखपुर के लिए रवाना हुआ। दूरी ज्यादा थी, इसलिए स्कॉर्पियो में 2 ड्राइवर भी थे। हादसे के वक्त गाड़ी की स्पीड 90 से 100 किमी के बीच थी। ड्राइवर को झपकी आई और स्कार्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे लेन में पहुंच गई।

उधर, तेज रफ्तार ट्रेलर था। जिसकी चपेट में स्कार्पियो आ गई। टक्कर के बाद ट्रेलर कई मीटर तक स्कार्पियो को घसीट ले गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया।

संबंधित सामग्री

CM योगी की उन्नाव को सौगात, 570 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

राज्य

CM योगी की उन्नाव को सौगात, 570 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में 570 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, साथ ही रैपिड ट्रेन के लिए भी घोषणा की।

हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर हादसा, 7 लोगों की मौत

देश-विदेश

हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर हादसा, 7 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मेहल गांव के एक परिवार के 6 सदस्य और ड्राइवर शामिल थे।

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

राज्य

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया।

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

जुर्म गाथा

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

बदायूं जिले में बरेली-मथुरा हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। दो ट्रैक्टरों की रेस के चलते 6 महिलाओं की मौत हो गई और कई घायल हुए।

गुजरात में भीषण सड़क हादसा: 6 की मौत, 31 घायल, बांसवाड़ा से सूरत जा रही बस ट्रक से टकराई

देश-विदेश

गुजरात में भीषण सड़क हादसा: 6 की मौत, 31 घायल, बांसवाड़ा से सूरत जा रही बस ट्रक से टकराई

गुजरात के वडोदरा में एक लग्जरी स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 31 यात्री घायल हो गए। हादसा कोटांबी स्टेडियम के पास हुआ।