मध्य प्रदेश के भिंड में पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

भिंड में भीषण आगजनी

मध्य प्रदेश के भिंड में पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक पेंट गोदाम में लगी आग ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया, शॉर्ट सर्किट से हुई दुर्घटना।

मध्य प्रदेश के भिंड में पेंट गोदाम में लगी भीषण आग लाखों का नुकसान

MP में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोज आगजनी की खबरें आती रहती है। फिलहाल ताजा मामला भिंड जिले का है जहां आयल पेंट के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

अलसुबह पेंट गोदाम में आग

बता दें कि घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के इटावा रोड़ की है जहां अलसुबह पेंट गोदाम में आग भड़क गई। एक मंजिल से गोदाम की दूसरी मंजिल तक आग लपटें पहुंची और देखते- ही-देखते आग ने गोदाम की दोनों मंजिलों को अपनी चपेट में लिया। और गोदाम धू -धूकर जल गया।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट

जानकारी के अनुसार हादसे में गोदाम मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना के कई घंटों बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्क्त के बाद फायर ब्रिगेड और पड़ोसियों ने निजी बोर चलाकर किसी तरह आग पर काबू पा लिया। जिसके बाद सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है। आग लगने की वजह बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिदपुर में 207.57 करोड़ की लागत से 19 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें बैराज और शिक्षा संस्थान शामिल हैं।

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

राज्य

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया और कई विकास योजनाओं की घोषणा की।

NEET-UG 2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय

राज्य

NEET-UG 2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय

NEET-UG 2026 के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने परीक्षाओं की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजनाएं बनाई हैं।

क्या विधानसभा के इसी सत्र में पारित होगा UCC विधेयक, सीएम डॉ. मोहन ने दिए संकेत ?

राज्य

क्या विधानसभा के इसी सत्र में पारित होगा UCC विधेयक, सीएम डॉ. मोहन ने दिए संकेत ?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विधानसभा सत्र में यूसीसी विधेयक पेश होगा और नीट परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राज्य

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कूनो नेशनल पार्क दौरे पर महत्वपूर्ण चीता पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत चीतों को खुले जंगल में छोड़ने की संभावना।