भोपाल एयरपोर्ट यात्रियों को राहत, जल्द मिलेगी 10 रु की चाय और सस्ता नाश्ता

bhopal-airport-udaan-yatri-cafe-10-rupees-tea

भोपाल एयरपोर्ट यात्रियों को राहत, जल्द मिलेगी 10 रु की चाय और सस्ता नाश्ता

भोपाल एयरपोर्ट यात्रियों को राहत जल्द मिलेगी 10 रु की चाय और सस्ता नाश्ता

bhopal airport udaan yatri cafe: भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जल्द राहत भरी खबर आ सकती है। एयरपोर्ट पर 10 रुपए की चाय और 20 रुपए तक का सस्ता नाश्ता उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है.अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो एयरपोर्ट पर तय दरों पर चाय-नाश्ता और बेसिक खाने की चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे यात्रियों को महंगे फूड काउंटरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, और सफर थोड़ा किफायती भी लगेगा।

bhopal airport udaan yatri cafe: ‘उड़ान यात्री कैफे’ के लिए प्रस्ताव

राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी के मुताबिक नागरिक उड्डयन मंत्रालय की नीति के तहत ‘उड़ान यात्री कैफे’ देश के कई एयरपोर्ट पर शुरू किए जा रहे हैं। इसी योजना के तहत भोपाल एयरपोर्ट को भी अगले चरण में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है.उन्होंने बताया कि मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर में साफ तौर पर तय रहेगा कि फूड काउंटर पर कुछ जरूरी खाद्य पदार्थ निर्धारित दरों पर ही बेचे जाएंगे।

bhopal airport udaan yatri cafe: चाय, समोसा, इडली-सांभर तक कीमत तय 

‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू होने के बाद यात्रियों को कई चीजें तय दरों पर मिल सकेंगी। प्रस्ताव के अनुसार इन चीजों को कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। चाय लगभग 10 रुपए, कॉफी, पानी, समोसा और कचोरी, इडली-सांभर,     बेसिक थाली जैसे साधारण भोजन. इस व्यवस्था का मकसद यह है कि एयरपोर्ट पर आने वाले आम यात्रियों को भी सस्ता और भरोसेमंद भोजन मिल सके।

बड़े एयरपोर्ट पहले, फिर अन्य शहर

एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक मंत्रालय एयरपोर्ट का चयन यात्री संख्या और फ्लाइट मूवमेंट के आधार पर चरणबद्ध तरीके से कर रहा है.पहले ज्यादा यात्री संख्या वाले एयरपोर्ट को इस योजना में शामिल किया जा रहा है। इसी वजह से इस बार इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को प्राथमिकता दी गई है, क्योंकि वहां यात्रियों की संख्या भोपाल से ज्यादा है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

 महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर हुआ राज्यस्तरीय समारोह, सीएम डॉ. मोहन बोले- भोपाल में 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक' का लोकार्पण जल्द। महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।