Bhopal GG Flyover Traffic Jam: जिस फ्लाईओवर से उम्मीद थी राहत की, वहीं बना परेशा...

bhopal-gg-flyover-traffic-jam-problem

Bhopal GG Flyover Traffic Jam: जिस फ्लाईओवर से उम्मीद थी राहत की, वहीं बना परेशानी की वजह – भोपाल में घंटों जाम

bhopal gg flyover traffic jam जिस फ्लाईओवर से उम्मीद थी राहत की वहीं बना परेशानी की वजह – भोपाल में घंटों जाम

करोड़ों की लागत, लेकिन राहत नहीं

Bhopal GG Flyover Traffic Jam:  खबर राजधानी भोपाल से है...जहां ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाए गए GG फ्लाईओवर पर ही सोमवार को लंबा जाम लग गया। बतादें कि करीब 3 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे... जिससे commuters को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। करोड़ों की लागत से तैयार यह फ्लाईओवर फिलहाल समस्या का हल नहीं बन सका।

 उद्घाटन को कुछ ही दिन बीते, फिर भी अव्यवस्था

जानकारी के लिए बतादें कि फ्लाईओवर को खोले कुछ ही दिन हुए हैं... लेकिन ट्रैफिक प्लानिंग की खामियां अब उजागर हो रही हैं। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कम थी और सिग्नल समन्वय भी विफल नजर आया। वाहन चालकों का कहना है कि बिना ट्रैफिक रूट डायवर्जन के फ्लाईओवर खोलना जल्दबाजी साबित हुआ। read more:  12 साल बिना ड्यूटी, फिर भी खाते में सैलरी! जानिए कौन है वो अधिकारी

आम जनता बेहाल, एम्बुलेंस तक फंसी

जाम की वजह से ऑफिस जाने वालों, स्कूल बसों और यहां तक कि एक एम्बुलेंस को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। एक यूज़र ने लिखा, "जाम से बचने के लिए फ्लाईओवर बना और अब वही जाम की वजह बन गया।"

प्रशासन का पल्ला झाड़ना शुरू

मामले पर जब नगर निगम और ट्रैफिक डिपार्टमेंट से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने अचानक ट्रैफिक लोड बढ़ने को वजह बताया। अधिकारियों ने कहा कि समस्या अस्थायी है और जल्द ही ट्रैफिक फ्लो को व्यवस्थित कर लिया जाएगा।

वाल खड़े करता है यह जाम

Bhopal GG Flyover Traffic Jam: इस घटनाक्रम ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या फ्लाईओवर का डिजाइन और ट्रैफिक प्लानिंग पर्याप्त थी? स्थानीय लोगों का मानना है कि बिना वैकल्पिक मार्ग तय किए फ्लाईओवर चालू करना जल्दबाजी भरा फैसला था। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मुद्दे से कैसे निपटता है। read more: नक्सलियों ने पूर्व सरपंच का मर्डर कर सड़क पर फेंका शव      

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।