भोपाल में नागरिक आंदोलन

कटारा हिल्स में नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा, रहवासियों ने जलाया पुतला

कटारा हिल्स में नागरिकों ने जलभराव, गंदगी और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के खिलाफ नगर निगम का पुतला जलाया।

कटारा हिल्स में नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा, रहवासियों ने जलाया पुतला

भोपाल। कटारा हिल्स इलाके में रविवार को नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर रहवासियों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। अमलतास चौराहे पर लोगों ने नगर निगम का पुतला फूंका और इलाके में जलभराव, गंदगी, खराब सड़कों और बंद स्ट्रीट लाइटों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बारिश के दौरान उनकी परेशानी और बढ़ गई है। कई जगह सड़कों पर पानी जमा हो रहा है, जबकि गड्ढों के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

रहवासियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से टैक्स तो पूरा वसूला जा रहा है, लेकिन उसके बदले मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। लोगों ने जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

वार्ड-85 में सड़कों पर गड्ढे, स्ट्रीट लाइटें भी बंद

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भी रहवासियों का समर्थन किया। युवक कांग्रेस के अनिकेत द्विवेदी ने नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वार्ड-85 के कई इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क से लेकर अंदरूनी सड़कों तक जगह-जगह गड्ढे हैं।

बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं रात के समय कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। इससे अंधेरा होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। रहवासियों ने निगम से सड़क और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था जल्द सुधारने की मांग की।

बारिश में कई इलाकों में जलभराव

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज बारिश होते ही कटारा हिल्स के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। कॉलोनियों और सड़कों के आसपास पानी जमा होने के साथ कीचड़ भी फैल जाता है। इससे लोगों को घरों से निकलने और आवाजाही करने में परेशानी होती है।

रहवासियों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं होने के कारण बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। जलभराव और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने नगर निगम से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित सफाई कराने की मांग की।

पुलिस की मौजूदगी में जलाया नगर निगम का पुतला

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम का पुतला दहन किया। प्रदर्शन को देखते हुए अमलतास चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान लोगों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याएं जल्द दूर करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि वार्ड की मूलभूत समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर चरणबद्ध तरीके से व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

प्रदर्शन में मध्य प्रदेश कांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निकेश सिंह चौहान, भोपाल युवा कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष राहुल मंडलोई सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन में रोहित राजोरिया, शिवी शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, अनिल मीणा और राजकुमार सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए।

स्थानीय लोगों ने कहा कि उनका प्रदर्शन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को सामने लाने के लिए है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि बारिश के मौसम को देखते हुए जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, सड़कों के गड्ढे भरे जाएं, सफाई व्यवस्था सुधारी जाए और बंद स्ट्रीट लाइटों को चालू कराया जाए।

संबंधित सामग्री

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद केयरटेकर वरुण कुमार फरार। पुलिस को मिले नए सीसीटीवी फुटेज से जांच में मदद।

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी, भुगतान अटकने से नाराजगी।

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

इंदौर के सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में धरना दिया और 48 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

निर्मला सीतारमण के भाषण में हंगामा, विरोध के बीच रोकना पड़ा संबोधन

निर्मला सीतारमण के भाषण में हंगामा, विरोध के बीच रोकना पड़ा संबोधन

आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में आयोजित एक बड़े कृषि कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विरोध का सामना करना पड़ा, जहां उन्होंने और CM नायडू ने एक कार्यक्रम की आधारशिला रखी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर