भोपाल में पटाखा दुकान में आग

भोपाल में पटाखा दुकान में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला बैरागढ़ रोड

भोपाल के हलालपुरा इलाके में स्थित पटाखा दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

भोपाल में पटाखा दुकान में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला बैरागढ़ रोड

भोपाल के बैरागढ़ रोड स्थित हलालपुरा इलाके में शुक्रवार तड़के एक पटाखा दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखे पटाखों के फटने से लगातार तेज धमाके होते रहे और आग की लपटें करीब 70 फीट तक आसमान में उठती दिखाई दीं। घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है।

पूरा इलाका दहल उठा

जानकारी के अनुसार, सुंदर वन गार्डन के सामने स्थित सोनी पटाखा दुकान में अचानक आग भड़क उठी। दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखों का स्टॉक रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। पटाखों के लगातार विस्फोट होने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरा इलाका दहल उठा।

आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया

घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़, बैरागढ़, गांधीनगर सहित कई फायर स्टेशनों से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सका। फायर फाइटर शाहनवाज अहमद ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था।

पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे

पुलिस ने एहतियात के तौर पर सड़क के एक हिस्से पर यातायात रोक दिया, क्योंकि पटाखों के फटने से उनके टुकड़े और चिंगारियां सड़क तक पहुंच रही थीं। वहीं बिजली कंपनी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी थी।

गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ, जब सड़क पर ट्रैफिक और लोगों की आवाजाही कम थी। अन्यथा यह घटना बड़े जनहानि वाले हादसे में बदल सकती थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक दुकान में रखा लाखों रुपये का पटाखा और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।
 
संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026