भोपाल की नवाबी संपत्तियों पर फिर उठे सवाल, जांच के घेरे में सैफ अली खान परिवार

Saif Ali Khan Family Properties Under Scanner In B

भोपाल की नवाबी संपत्तियों पर फिर उठे सवाल, जांच के घेरे में सैफ अली खान परिवार

भोपाल की नवाबी संपत्तियों के स्वामित्व पर पुन: जांच की मांग उठी, सैफ अली खान परिवार और अन्य संबंधितों की संपत्तियां जांच के घेरे में।

भोपाल की नवाबी संपत्तियों पर फिर उठे सवाल जांच के घेरे में सैफ अली खान परिवार

राजधानी भोपाल की नवाबी संपत्तियों को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। अभिनेता सेफ अली खान, उनकी मां शर्मीला टेगोर और नवाब परिवार से जुड़ी संपत्तियों के रिकॉर्ड की दोबारा जांच कराने की मांग उठी है। मामला शत्रु संपत्ति और भोपाल रियासत की संपत्तियों के स्वामित्व से जुड़ा हुआ है।

समाजसेवी अमिताभ अग्निहोत्री ने सोमवार को अपर जिला मजिस्ट्रेट सुमित कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपकर भारत सरकार और तत्कालीन भोपाल रियासत के बीच हुए मर्जर एग्रीमेंट के आधार पर जांच कराने की मांग की है।

1949 के मर्जर एग्रीमेंट को बनाया आधार

ज्ञापन में कहा गया है कि 29 अप्रैल 1949 को भारत सरकार और तत्कालीन नवाब Hamidullah Khan के बीच हुए मर्जर एग्रीमेंट में रियासत की सरकारी और निजी संपत्तियों का अलग-अलग विवरण दर्ज किया गया था।मांग की गई है कि इसी दस्तावेज को आधार बनाकर यह स्पष्ट किया जाए कि वर्तमान में नवाब परिवार के नाम दर्ज संपत्तियों का वास्तविक कानूनी दर्जा क्या है और उनमें से कौन-सी संपत्तियां निजी हैं तथा कौन-सी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज थीं।

शत्रु संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला

कस्टोडियन ऑफ एनिमी प्रॉपर्टी विभाग के निर्देशों के तहत भोपाल में शत्रु संपत्तियों की जांच पहले से चल रही है। इसी सिलसिले में जिला प्रशासन द्वारा एक समिति भी गठित की गई है।जांच के दौरान यह देखा जा रहा है कि जिन संपत्तियों पर नवाब परिवार या उनके उत्तराधिकारियों का दावा है, उनमें से कोई संपत्ति शत्रु संपत्ति कानून के दायरे में तो नहीं आती।

1370 एकड़ जमीन पर भी उठे सवाल

ज्ञापन में दावा किया गया है कि पूर्व में सैफ अली खान की ओर से न्यायालय में भोपाल की लगभग 1370 एकड़ भूमि को नवाब परिवार की संभावित निजी संपत्ति बताया गया था। अब मांग की गई है कि जांच समिति इन भूमि खंडों की वर्तमान कानूनी स्थिति स्पष्ट करे।कोहेफिजा, नयापुरा, हलालपुर सहित शहर के कई इलाकों में स्थित नवाबी संपत्तियों को लेकर लंबे समय से कानूनी विवाद और दावेदारी के मामले सामने आते रहे हैं।

जांच के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति

फिलहाल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है और संबंधित दस्तावेजों के परीक्षण की मांग की गई है। अभी तक न तो जिला प्रशासन की ओर से कोई अंतिम निष्कर्ष जारी किया गया है और न ही नवाब परिवार की ओर से इस नए ज्ञापन पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मर्जर एग्रीमेंट, राजस्व रिकॉर्ड और शत्रु संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की विस्तृत जांच होती है, तो भोपाल की कई बहुमूल्य संपत्तियों की कानूनी स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

संबंधित सामग्री

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

जुर्म गाथा

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 2019 की घटना में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

सैंडविच में निकली मक्खी, खाद्य विभाग की रेड ; भोपाल के शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई!

राज्य

सैंडविच में निकली मक्खी, खाद्य विभाग की रेड ; भोपाल के शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई!

भोपाल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने रेस्टोरेंट्स और मिठाई प्रतिष्ठानों की जांच कर कई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निरीक्षणों में अनेक अनियमितताएं पाई गईं।

ATS के रडार पर बड़ा नेटवर्क! फराज जेल भेजा गया, नईम फिर रिमांड पर; NIA की भी एंट्री तय

राज्य

ATS के रडार पर बड़ा नेटवर्क! फराज जेल भेजा गया, नईम फिर रिमांड पर; NIA की भी एंट्री तय

मध्य प्रदेश के भोपाल से PFI मॉड्यूल मामले में जांच गहराती, फराज जेल भेजा गया, नईम रिमांड पर। NIA की भी जल्द हस्तक्षेप की संभावना।

 ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज

राज्य

ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के भीम नगर में जनता से संपर्क साधा, इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग किया और बोर्ड परीक्षा टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर भी गए।

ज्योतिष जीवन को दिशा देने वाली विद्या : विष्णु राजौरिया

राज्य

ज्योतिष जीवन को दिशा देने वाली विद्या : विष्णु राजौरिया

ओंकार पीठम् में ज्योतिष प्रशिक्षण का 19वां दीक्षांत समारोह हुआ, जिसमें 25 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं और भविष्य के सत्रों की घोषणा की गई।