Police Assault on Woman in Bhopal: भोपाल में वाहन चेकिंग के दौरान महिला से मारपी...

bhopal-police-assault-woman-fir-2

Police Assault on Woman in Bhopal: भोपाल में वाहन चेकिंग के दौरान महिला से मारपीट, प्रधान आरक्षक पर FIR, लाइन अटैच

police assault on woman in bhopal भोपाल में वाहन चेकिंग के दौरान महिला से मारपीट प्रधान आरक्षक पर fir लाइन अटैच

हेलमेट न पहनने पर रोकी गई महिला से पुलिस की झूमाझटकी Police Assault on Woman in Bhopal: खबर राजधानी भोपाल से है जहां भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला के साथ पुलिस द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। बतादें कि आरोप है कि महिला को बिना हेलमेट पकड़ा गया था और चालान की बात को लेकर बहस हो गई। बहस बढ़ने पर चेकिंग पॉइंट पर तैनात प्रधान आरक्षक अतुल चौकसे ने महिला को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

PM के दौरे से पहले CM ने लिया जायजा, किया मेट्रो में सफर

थाने में नहीं सुनी गई फरियाद, महिला को लौटाया गया

पीड़िता घटना के बाद सीधे अवधपुरी थाने पहुंची और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की। लेकिन थाने में उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। उल्टा महिला पर ही शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर उसे थाने से वापस भेज दिया गया। इससे नाराज महिला ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दर्ज हुई FIR

शिकायत की जांच महिला थाना पुलिस को सौंपी गई। जांच के बाद महिला थाना टीआई अंजना दुबे के नेतृत्व में रविवार को आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ मारपीट, धमकाने और अपशब्द कहने की धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। TI अंजना दुबे ने बताया कि महिला की शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की गई है।

वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मी की भी जांच शुरू

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब प्रधान आरक्षक अतुल उससे मारपीट कर रहा था, उस वक्त एक अन्य प्रधान आरक्षक जीतेंद्र उसका वीडियो बना रहा था और उसने भी अभद्रता की थी। हालांकि फिलहाल पुलिस ने जीतेंद्र को नामजद नहीं किया है, लेकिन उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

दोनों प्रधान आरक्षकों को किया गया लाइन अटैच

[caption id="attachment_76897" align="alignnone" width="300"]Police Assault on Woman in Bhopal: Police Assault on Woman in Bhopal:[/caption] Police Assault on Woman in Bhopal: मामले की गंभीरता को देखते हुए DCP ने आरोपी प्रधान आरक्षक अतुल चौकसे और वीडियो बनाने वाले जीतेंद्र को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस विभाग ने कहा है कि किसी भी तरह के दुराचार या मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बड़वानी के राजघाट में बड़ा हादसा टला, घाट पर नहीं है सुरक्षा व्यवस्था

 

संबंधित सामग्री

ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

खेल

ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

Brazil triumphed over Scotland with a 3-0 score in the FIFA World Cup 2026, with Vinicius Junior scoring twice, ensuring a spot in the Round of 32.

T-20 वर्ल्ड कप में  इंडियन विमेंस टीम और बांग्लादेश विमेंस टीम आज होंगी आमने-सामने

खेल

T-20 वर्ल्ड कप में इंडियन विमेंस टीम और बांग्लादेश विमेंस टीम आज होंगी आमने-सामने

मैनचेस्टर में T-20 वर्ल्ड कप मैच शाम 7 बजे होगा। भारतीय टीम 20 मैचों में जीती, बांग्लादेश ने 3 मैच जीते। सेमीफाइनल के लिए जीत जरुरी।

राजस्थान में तेज बारिश, यूपी में आंधी का कहर; मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून की एंट्री

देश-विदेश

राजस्थान में तेज बारिश, यूपी में आंधी का कहर; मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून की एंट्री

मानसून ने मध्य प्रदेश और गुजरात में प्रवेश किया, जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भीषण बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित।

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही: 1 लाख मौतों की आशंका

देश-विदेश

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही: 1 लाख मौतों की आशंका

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक विनाश किया, 10 हजार से 1 लाख मौतों की आशंका। कराकस सहित कई शहरों में इमारतें ढहीं।

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।