16 वर्षीय किशोर ने भोपाल में की आत्महत्या

भोपाल में किशोर की आत्महत्या

16 वर्षीय किशोर ने भोपाल में की आत्महत्या

भोपाल में 16 वर्षीय करण ने अपनी बहन की शादी से पहले आत्महत्या कर ली। पुलिस अभी भी आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

16 वर्षीय किशोर ने भोपाल में की आत्महत्या

16 वर्षीय किशोर ने भोपाल में की आत्महत्या |

Bhopal Suicide News: भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्ना नगर, बीएचईएल इलाके में रविवार सुबह 16 वर्षीय किशोर करण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी बहन की शादी 18 जून को तय थी।

आत्महत्या से पहले की बातचीत

मृतक करण ने आत्महत्या से कुछ देर पहले अपने पिता मौहर सिंह और बहन से फोन पर बात की। पिता के अनुसार करण ने कहा कि- , “सॉरी, मैं शादी में शामिल नहीं हो पाऊंगा।”

थोड़ी देर बाद पिता ने दोबारा फोन किया, लेकिन करण ने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में छोटे भाई ने परिवार को घटना की सूचना दी।

परिवार की स्थिति

परिवार के अन्य सदस्य उस समय अशोका गार्डन स्थित दूसरे घर में थे। घर पहुंचने पर परिजनों ने करण को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया।

बता दें कि, करण ने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। वह सुबह दूध की गाड़ी पर काम कर दुकानों पर दूध बांटता था।

पुलिस की कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल से करण का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जो डिस्चार्ज था।    

गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तौमर ने बताया कि- 'आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।'

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

जुर्म गाथा

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 2019 की घटना में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

सैंडविच में निकली मक्खी, खाद्य विभाग की रेड ; भोपाल के शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई!

राज्य

सैंडविच में निकली मक्खी, खाद्य विभाग की रेड ; भोपाल के शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई!

भोपाल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने रेस्टोरेंट्स और मिठाई प्रतिष्ठानों की जांच कर कई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निरीक्षणों में अनेक अनियमितताएं पाई गईं।

एक्ट्रेस संचिता उगले की  व्हाट्सएप चैट आईं सामने, पता चली सुसाइड की वजह

मनोरंजन

एक्ट्रेस संचिता उगले की व्हाट्सएप चैट आईं सामने, पता चली सुसाइड की वजह

संचिता उगले ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। उनकी व्हाट्सएप चैट से पता चला कि वे मानसिक तनाव में थीं और उन्हें अपने करियर को लेकर चिंता थी।

ATS के रडार पर बड़ा नेटवर्क! फराज जेल भेजा गया, नईम फिर रिमांड पर; NIA की भी एंट्री तय

राज्य

ATS के रडार पर बड़ा नेटवर्क! फराज जेल भेजा गया, नईम फिर रिमांड पर; NIA की भी एंट्री तय

मध्य प्रदेश के भोपाल से PFI मॉड्यूल मामले में जांच गहराती, फराज जेल भेजा गया, नईम रिमांड पर। NIA की भी जल्द हस्तक्षेप की संभावना।