बिहार सरकार ने महिला कर्मचारियों को हर महीने 2 दिन की विशेष छुट्टी देने का निर्णय लिया

बिहार में महिलाओं के लिए विशेष छुट्टी

बिहार सरकार ने महिला कर्मचारियों को हर महीने 2 दिन की विशेष छुट्टी देने का निर्णय लिया

बिहार सरकार ने संविदा और आउटसोर्सिंग में कामकाजी महिलाओं को हर महीने 2 दिन की 'पीरियड लीव' देने का फैसला किया है।

बिहार सरकार ने महिला कर्मचारियों को हर महीने 2 दिन की विशेष छुट्टी देने का निर्णय लिया

बिहार सरकार ने कामकाजी महिलाओं के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। राज्य सरकार ने संविदा, बेलट्रॉन और आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत महिला कर्मचारियों को हर महीने 2 दिन की विशेष छुट्टी देने की मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से राज्य की करीब डेढ़ लाख से अधिक महिला कर्मियों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है।

मानसिक संतुलन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा

नई व्यवस्था के तहत अब विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारियों को प्रति माह 2 दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। इसे आमतौर पर “पीरियड लीव” कहा जाता है। सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं को कार्यस्थल पर अधिक सम्मानजनक और सुविधाजनक माहौल मिलेगा। साथ ही उनके स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

सरकार के इस निर्णय के बाद बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने संविदा और आउटसोर्सिंग व्यवस्था में काम करने वाली महिलाओं के लिए भी नियमित रूप से हर महीने 2 दिन के विशेष अवकाश का प्रावधान लागू किया है। लंबे समय से महिला कर्मचारी इस सुविधा की मांग कर रही थीं।

इसमें शामिल कर लिया

बिहार में पीरियड लीव की शुरुआत नई नहीं है। वर्ष 1992 में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में नियमित महिला सरकारी कर्मचारियों को हर महीने 2 दिन का विशेष अवकाश देने की व्यवस्था शुरू की गई थी। हालांकि यह सुविधा अब तक केवल स्थायी सरकारी महिला कर्मचारियों तक सीमित थी। अब सरकार ने इसका दायरा बढ़ाते हुए संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों को भी इसमें शामिल कर लिया है।

हाल ही में कर्नाटक सरकार ने भी महिला कर्मचारियों के लिए पीरियड लीव की घोषणा की थी, लेकिन वहां केवल एक दिन के अवकाश का प्रावधान किया गया है। ऐसे में बिहार का यह फैसला महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारों की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है। महिला संगठनों और कर्मचारियों ने भी सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है।
 

संबंधित सामग्री

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

ENG-W Vs IRE-W T-20 WC 2026: इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से दी मात

खेल

ENG-W Vs IRE-W T-20 WC 2026: इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से दी मात

इंग्लैंड विमेंस टीम ने T-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड को 4 विकेट से हराया। मैच साउथैम्पटन में खेला गया जहाँ इंग्लैंड ने 119 रन बनाकर जीत दर्ज की।

NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास

खेल

NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। यह श्रीलंका की न्यूज़ीलैंड पर पहली जीत है।

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।