बिहार में विवाहिता की हत्या

6 महीने की गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, जलती चिता से मिले 6 अवशेष; ससुराल वाले फरार

बिहार के मसौढ़ी में एक गर्भवती विवाहिता की हत्या के बाद उसके शव को दरधा नदी के किनारे चोरी-छिपे जला दिया गया। पुलिस ने जले हुए अवशेष बरामद किए।

By : रोहन उमक
6 महीने की गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, जलती चिता से मिले 6 अवशेष; ससुराल वाले फरार

6 महीने की गर्भवती विवाहिता की हत्या का आरोप, जलती चिता से मिले 6 अवशेष; ससुराल वाले फरार

बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की कथित हत्या के बाद शव को चोरी-छिपे जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि 6 महीने की गर्भवती 22 वर्षीय मुंदरी देवी की ससुराल में हत्या कर दी गई और इसके बाद उसके शव को घर के पीछे दरधा नदी के किनारे ले जाकर जला दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता को बुझाकर वहां से शरीर के करीब छह जले हुए अवशेष बरामद किए हैं। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

घटना के बाद से मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर में ताला लगाकर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जून में हुई थी शादी

मृतका की पहचान धनरूआ थाना क्षेत्र के ओरियारा गांव निवासी स्वर्गीय सीताराम रविदास की 22 वर्षीय बेटी मुंदरी देवी के रूप में हुई है। उसके भाई अजय कुमार के मुताबिक, मुंदरी की शादी 8 जून 2026 को मसौढ़ी थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी योगेंद्र रविदास के 24 वर्षीय बेटे सत्येंद्र दास से हुई थी।

शादी के बाद मुंदरी अपने ससुराल में रह रही थी। उसका पति सत्येंद्र दास गुजरात के दामन में मजदूरी करता है। परिजनों के अनुसार, रक्षाबंधन के दौरान सत्येंद्र गुजरात से घर लौटा था और मुंदरी को भी अपने साथ ससुराल लेकर आया था।

दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही मुंदरी को ससुराल में कथित तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का दावा है कि ससुराल पक्ष की ओर से चार लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

अजय कुमार के मुताबिक, मंगलवार रात परिवार को सूचना मिली कि मुंदरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जब वह देर रात बहन के ससुराल पहुंचे तो घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर उन्हें पता चला कि मुंदरी की मौत के बाद उसके शव को दरधा नदी के पास ले जाकर जला दिया गया है।

परिजन जब नदी किनारे पहुंचे तो वहां चिता जल रही थी। उनका आरोप है कि शव को ऐसे स्थान पर गुपचुप तरीके से जलाया गया, जहां सामान्य तौर पर शवदाह नहीं होता।

जलती चिता से मिले अवशेष

सूचना मिलने पर मसौढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चिता को बुझाकर जले हुए अवशेषों को सुरक्षित किया। पुलिस ने करीब छह अवशेष बरामद किए, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों ने आरोप लगाया है कि सास, ससुर, देवर और अन्य ससुराल वालों ने मिलकर मुंदरी की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मसौढ़ी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी राघव दयाल ने बताया कि विवाहिता के जले हुए अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।

पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

माटी महोत्सव में CM सम्राट चौधरी का संदेश- अपनी माटी का फर्ज निभाएं

माटी महोत्सव में CM सम्राट चौधरी का संदेश- अपनी माटी का फर्ज निभाएं

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित माटी-पूर्वांचल महोत्सव में भाग लिया, जहाँ उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा की।

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

भोपाल के AIIMS से 19 वर्षीय छात्रा रिषिका मन्ना लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की है।

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया में 65 वर्षीय महिला और उसकी दृष्टिबाधित बेटी की हत्या में पति और दो अन्य गिरफ्तार। पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर