भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर MP में महीनेभर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर, भाजपा मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

By : दिव्या मिस्त्री
PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर MP में महीनेभर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से होगी और यह 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसकी शुरुआत आज शाम 7 बजे उज्जैन के रामघाट से होगी। यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिप्रा नदी पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित करेंगे।

इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा ‘सेवा पर्व’ के रूप में मनाएगी। पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के सभी बूथों पर लाभार्थियों के घर जाकर दीये जलाएंगे।

स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं

17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश के स्कूलों में ‘विकसित भारत’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत नुक्कड़ नाटक और संगीतमय प्रस्तुतियों के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’

25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही महिला और बाल स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां भी दी जाएंगी। प्रदेश के 11,404 शक्ति केंद्रों पर ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के लाभार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे।

7 से 17 अक्टूबर तक जनभागीदारी के कार्यक्रम

7 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों और गांवों में पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैलियां निकाली जाएंगी। गुजरात के वडनगर स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर से 250 बाइकों पर 500 यात्री जल लेकर वाराणसी जाएंगे। इसी तरह वाराणसी से भी यात्री वडनगर की ओर रवाना होंगे। इनमें 13 यात्राएं मध्यप्रदेश से होकर गुजरेंगी।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत कार्यकर्ता 25 तरह की सेवाओं में 25 मिनट श्रमदान करेंगे। इसके अलावा ‘सेवा सेतु शिविर’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।

17 अक्टूबर को होगा ‘सेवा सुशासन संवाद’

अभियान के समापन अवसर पर 17 अक्टूबर को ‘सेवा सुशासन संवाद’ आयोजित किया जाएगा। इसमें पंच और सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जुड़ेंगे। भाजपा का कहना है कि पूरे अभियान के जरिए सेवा, सुशासन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

संबंधित सामग्री

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

आईटी पार्क रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण की घोषणा की, जिससे युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में BJP ने बड़ी सफलता हासिल की, कई नगर निगमों में बहुमत प्राप्त किया।

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के लिए नए रोज़गार अवसर सृजित करने की नई योजनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें आईटी पार्क्स और शैक्षिक संस्थान शामिल हैं।

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं, आउटर पर रोकी ट्रेन; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के इटारसी में कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से धुआं उठने पर ट्रेन रोकी गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टला।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर