Chhattisgarh Accident News:मॉर्निंग वॉक पर निकलीं 2 युवतियों को बोलेरो ने रौंदा!

chhattisgarh-accident-news-2-women-dead

Chhattisgarh Accident News:मॉर्निंग वॉक पर निकलीं 2 युवतियों को बोलेरो ने रौंदा!

chhattisgarh accident newsमॉर्निंग वॉक पर निकलीं 2 युवतियों को बोलेरो ने रौंदा

Chhattisgarh Accident News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने 9 अप्रैल की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली 2 महिलाओं को टक्कर मार दी, इससे दोनों महिलाएं उछलकर करीब 15-20 फीट दूर जा गिरीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है।

मृतिका की पहचान

जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान सुशीला वर्मा (45) और बेला कली पंसारी (48) के रुप में की गई, दोनों महिलाएं पेंड्रा की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है कि, वो रोज की तरह आज भी मॉर्निंग पर निकली थी। तभी पेंड्रा-गौरेला बाइपास पर तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों काफी दूर जाकर गिरी और उनकी मौत हो गई।

मौके से ड्राइवर फरार

जिस बोलरों से महिलाओं को टक्कर मारने के बाद वही किनारे खड़ी यात्री बस से जाकर भिड़ गई। बस और बोलोरो की हालत देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है। मौके से उसका ड्राइवर फरार हो गया। बोलोरो में फंसा हेल्पर संदीप यादव अंदर में बुरी तरह फंस गया।

कड़ी मशक्कत के बाद यात्री निकला बाहर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार में बैठे हेल्पर को बोलोरो से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं महिलाओं के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

गौरेला पुलिस के अनुसार, कैंपर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर की ओर जा रहा था। मामले में मर्ग कायम कर फरार आरोपियों की तलाश जारी कर रहा है। साथ ही पुलिस साबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

  Also Read- Bhind Youth Shot Dead: भिंड में युवक की गोली मारकर की हत्या!

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून का पालन सर्वोपरि है, सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन को रद्द कर दिया गया।

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स 

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग की समीक्षा करते हुए नई वन संरक्षण योजनाओं और टास्क फोर्स की घोषणा की।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर, सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन हुआ निरस्त। अवैध गतिविधियों, राजस्व अपवंचन और नियमों के उल्लंघन पर कोई समझौता नहीं।

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राज्य

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति ने नंदी प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित कर लिया आशीर्वाद, देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की