CG NEWS: किसानों पर तिहरी मार: शीत ब्लास्ट थमने के बाद अब भूरा माहू का कहर

chhattisgarh-farmers-kharif-crop

CG NEWS: किसानों पर तिहरी मार: शीत ब्लास्ट थमने के बाद अब भूरा माहू का कहर

cg news किसानों पर तिहरी मार शीत ब्लास्ट थमने के बाद अब भूरा माहू का कहर

छत्तीसगढ़ के बसना जिले में इस बार धान की फसल किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। खरीफ सीजन की शुरुआत में हुई भारी वर्षा और उसके बाद लंबे समय तक सूखे ने फसल की बढ़वार पर विपरीत असर डाला। शुरुआती बारिश से खेतों में पानी भर गया, लेकिन बाद के सूखे और तेज धूप ने पौधों को मुरझा दिया।

खाद संकट और बढ़ती लागत

स्थिति तब और बिगड़ी जब सहकारी समितियों में डीएपी और यूरिया की भारी किल्लत ने किसानों की कमर तोड़ दी। मजबूरी में किसानों को बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ी, जिससे खेती की लागत कई गुना बढ़ गई। हल्की बारिश से फसल में जान आई, लेकिन शीत ब्लास्ट ने इसे बुरी तरह झुलसा दिया।

कीटों का कहर और भूरा माहू का प्रकोप

प्रगतिशील कृषक एवं किसान जनजागरण के उपाध्यक्ष सुशील भोई के अनुसार इस वर्ष मौसम की अनुकूलता और धान की कमजोरी ने कीटों का प्रकोप बढ़ा दिया है। बसना अंचल के विभिन्न गांवों में किसानों ने कई बार कीटनाशक दवा छिड़काव किया, लेकिन नियंत्रण नहीं हो पा रहा। कई खेतों में पौधे सूखने लगे हैं और बालियां खाली रह गई हैं।

किसानों को सरकार से मुआवजे की आस

वरिष्ठ कृषक रामनिधि पटेल ने बताया कि किसान हर चरण में संघर्ष कर रहा है। उन्होंने शासन से फसल बीमा सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की है। इस वर्ष बसना अंचल के किसानों पर शीत ब्लास्ट, भूरा माहू और खाद संकट की तिहरी मार पड़ी है। प्रशासन द्वारा ठोस कदम न उठाने पर मेहनत, पूंजी और उम्मीद तीनों पर पानी फिर जाएगा। Read More:- हर कोई कहता था ‘तू कुछ नहीं कर सकती’…  देखो क्या कर दिखाया इस लड़की ने!  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी

 महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर हुआ राज्यस्तरीय समारोह, सीएम डॉ. मोहन बोले- भोपाल में 'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक' का लोकार्पण जल्द। महाराणा प्रताप राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।