CG NEWS: छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब "सीएम साय"

chhattisgarh-middle-india-technology-innovation-hub

CG NEWS: छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब "सीएम साय"

cg news छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब "सीएम साय"

chhattisgarh technology innovation hub: सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब बनेगा। उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर आज हमारे आधुनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, जो मोबाइल, सैटेलाइट, रक्षा प्रणाली और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा है। ऐसे में 'मेक इन सिलिकॉन' जैसी पहल भारत की चिप क्रांति को नई दिशा देने में सहायक होगी।

'मेक इन सिलिकॉन' संगोष्ठी के शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने यह बात डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नया रायपुर के 10वें स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय 'मेक इन सिलिकॉन' संगोष्ठी के शुभारंभ पर कही। उन्होंने कहा कि यह संस्थान तकनीकी शोध और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

देश की तकनीकी को मिलेगी नई ऊंचाई

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सेमीकंडक्टर और औद्योगिक क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह संगोष्ठी महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनका नवाचार और संकल्प भारत की तकनीकी पहचान को नई ऊंचाई देगा। इस अवसर पर आईआईटी इंदौर, ट्रिपल आईटी इलाहाबाद के शिक्षाविद एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

सेमीकंडक्टर के लिए खास

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में कुशल मानव संसाधन, मजबूत औद्योगिक ढांचा, निरंतर बिजली आपूर्ति और तकनीकी विकास के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध है।

स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस पर फोकस

साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास 'अंजोर विजन डॉक्यूमेंट' के अनुरूप होगा और अब सरकार इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस पर भी ध्यान दे रही है। नया रायपुर आईटी और इनोवेशन हब के रूप में विकसित हो रहा है, और सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना से युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।

युवाओं के लिए तकनीकी आत्मनिर्भरता

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सेमीकंडक्टर मिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप निर्माण में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। यह मिशन न केवल बुनियादी ढांचा विकसित कर रहा है, बल्कि युवाओं को सशक्त बनाने और नवाचार को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। Read More:- बचपन की वो बातें जो आज भी दिल को छू जाती हैं, क्या आप भी महसूस करते हैं ये?

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।