CM शर्मा ने शहरी विकास के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, इन परियोजनाओं की समीक्षा  की

शहरी विकास पर CM शर्मा की सख्ती

CM शर्मा ने शहरी विकास के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, इन परियोजनाओं की समीक्षा  की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहरी विकास परियोजनाओं में ढिलाई पर कड़ा रुख अपनाया, अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने की सख्त हिदायत दी।

cm शर्मा ने शहरी विकास के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश इन परियोजनाओं की समीक्षा  की

शहरी विकास के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश |

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहरी विकास परियोजनाओं में ढिलाई पर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी काम समयबद्ध तरीके से पूरे हों। वहीं, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी अधिकारियों को नसीहत दी किसी भी प्रोजेक्ट में देरी नही हो और सभी प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करें।

CM की उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर सहित राज्य के अन्य शहरों में सुगम यातायात, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और सुव्यवस्थित शहरी विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को मिशन मोड पर पूरा करने के आदेश देते हुए उन्होंने कहा कि बारिश में आमजन को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

पार्किंग सुनिश्चित करने के आदेश

CM शर्मा ने स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने, नियमित मॉनिटरिंग, सफाई मित्रों की भागीदारी और कचरे के समय पर निस्तारण पर जोर दिया। साथ ही राजधानी में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अधिक से अधिक चौराहों को सिग्नल फ्री बनाने, अनावश्यक रोड कट बंद करने, अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने और व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

इन परियोजनाओं की समीक्षा 

मुख्यमंत्री ने सीवरेज और ड्रेनेज परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित और स्वच्छ शहरी सुविधाओं के विकास पर बल दिया। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, JDA, नगर निगम, पुलिस विभाग और जयपुर जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में - 

सालिग्रामपुरा ROB

सिविल लाइंस फाटक ROB

गोपालपुरा और सांगानेर एलिवेटेड रोड

अरण्य भवन-जगतपुरा रोड

पुरानी चुंगी अंडरपास

राम मंदिर ROB

द्रव्यवती एलिवेटेड कॉरिडोर

महल रोड कॉरिडोर

सेक्टर रोड नेटवर्क 

सहित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान CM भजनलाल शर्मा ने साफ कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट्स में देर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित सामग्री

PWD मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की आशंका : निर्माणाधीन स्लैब भरभराकर गिरा, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

राज्य

PWD मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की आशंका : निर्माणाधीन स्लैब भरभराकर गिरा, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक PWD परियोजना के निर्माणाधीन स्लैब के ढहने की घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राज्य

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राजस्थान सरकार ने विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनसे खनन क्षेत्र और नागरिक सुरक्षा कोर में बड़े बदलाव आएंगे।

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

जुर्म गाथा

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

बदायूं जिले में बरेली-मथुरा हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। दो ट्रैक्टरों की रेस के चलते 6 महिलाओं की मौत हो गई और कई घायल हुए।

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।