जनदर्शन सीधे संवाद का माध्यम है, जनता के दिल से जुड़ता हूं-सीएम साय

cm-janadarshan-divyang-athlete-support-chhattisgarh

जनदर्शन सीधे संवाद का माध्यम है, जनता के दिल से जुड़ता हूं-सीएम साय

जनदर्शन सीधे संवाद का माध्यम है जनता के दिल से जुड़ता हूं-सीएम साय

दिव्यांग एबी खिलाड़ी को मिला 90 हजार, पांच को मिला हियरिंग मशीन

cm janadarshan divyang athlete chhattisgarh: मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को आयोजित जनदर्शन में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी व्यथा सुनाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तत्परता दिखाते हुए समस्याओं का निराकरण किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोगों की समस्याएं सुनना और उनका निराकरण करना उनका कर्तव्य है। यह सीधे संवाद का माध्यम है, मैं जनता के दिल से जुड़ता हूँ और उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करता हूं।

जनदर्शन में दिव्यांग खिलाड़ी को आर्थिक सहायता

जनदर्शन में अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया।

खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा

जनदर्शन कार्यक्रम में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराटे, कुश्ती और ताइक्वांडो जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के लिए स्वेच्छा-नुदान स्वीकृत करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री साय ने संगठन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों द्वारा रखे गए सुझावों और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। खिलाड़ियों ने बताया कि वे देश और विदेश में विभिन्न प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और आगे भी राज्य का नाम ऊंचा करने के लिए निरंतर प्रशिक्षण और सहयोग की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर यथासंभव सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

अब फिर से सुन पा रहा हूं, सीएम की मदद से बदली निर्मलकर की जिंदगी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान रायपुर के ब्राह्मणपाठ वार्ड निवासी रमन निर्मलकर को श्रवण यंत्र सौंपा। रमन निर्मलकर ने बताया कि बीते कुछ समय से उनकी श्रवण क्षमता पूरी तरह समाप्त हो गई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे श्रवण यंत्र नहीं खरीद पा रहे थे। Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

10 वर्षीय आशीर्वाद सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, बनाए 168 रन

खेल

10 वर्षीय आशीर्वाद सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, बनाए 168 रन

आशीर्वाद सूर्यवंशी ने लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में 119 गेंदों पर 19 चौके और 6 छक्के की मदद से 168 रन बनाकर सबको प्रभावित किया।

बैकफुट पर आई बिहार सरकार, भरत एनकाउंटर मामले में CM ने दिए निर्देश

राज्य

बैकफुट पर आई बिहार सरकार, भरत एनकाउंटर मामले में CM ने दिए निर्देश

बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बदलते हालातों के बीच प्रशासन ने नए फैसले लिए। सोशल मीडिया और जनता का दबाव बढ़ने पर नए एसडीओपी की नियुक्ति हुई।