CM योगी ने दी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि, बोले - नेताजी स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक

cm-yogi-tribute-netaji-subhash-chandra-bose-freedom-movement

CM योगी ने दी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि, बोले - नेताजी स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक

cm योगी ने दी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि बोले - नेताजी स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक

CM Yogi Netaji Subhash Chandra: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'नेताजी' सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

नेताजी को दी श्रद्धांजलि 

CM योगी ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भारत की आजादी का एक ऐसा नाम है, जो हर भारतीय के मन में सर्वोच्च सम्मान के साथ-साथ किसी भी विपरीत परिस्थिति में देशद्रोही और देशविरोधी तत्वों के सामने न झुकने के दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देता है। भारत माता के सपूत नेताजी का नाम लेते ही हर भारतीय के मन में सम्मान के साथ राष्ट्रप्रेम की भावना उत्पन्न हो जाती है। [caption id="attachment_129907" align="alignnone" width="559"]CM योगी ने दी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि CM योगी ने दी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि[/caption]

स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक नेताजी - CM

मुख्यमंत्री योगी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक की संज्ञा देते हुए आजादी की लड़ाई में उनके अमूल्य योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। CM ने कहा कि नेताजी का “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा भारत की आजादी का मंत्र बन गया था। उनका एक-एक शब्द स्वतंत्रता आंदोलन का मंत्र बन गया था। उनका “दिल्ली चलो” का नारा हर भारतवासी को प्रेरित करता है। नेताजी का “कदम कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा…” गीत आज भी Indian Army के दीक्षांत समारोह में बड़ी शान से गाया जाता है।  CM ने आगे कहा - उन्होंने क्रांतिकारियों के सिरमौर के रूप में आजादी की लड़ाई लड़ी। भारत के अंदर या भारत के बाहर रहकर, उन्होंने आजादी के लिए जो योगदान दिया, वह अविस्मरणीय है। जिस प्रकार उन्होंने जर्मनी, जापान और दुनिया के तमाम देशों में जाकर भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, वह हम सबके लिए प्रेरणा है। स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक नेताजी

CM Yogi Netaji Subhash Chandra: CM ने नेताजी के योगदान को सराहा

अपने संबोधन में CM योगी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी का जन्म 1897 में कटक में हुआ था। बचपन में ही उन्हें शिक्षा के लिए ब्रिटेन भेज दिया गया। ICS की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के बाद भी उन्होंने अंग्रेजों की नौकरी करने से इनकार कर दिया और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में कूद गए। नेताजी का व्यक्तित्व और देश के प्रति अमूल्य योगदान आज भी हम सबको प्रेरणा देता है।

संबंधित सामग्री

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही: 1 लाख मौतों की आशंका

देश-विदेश

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही: 1 लाख मौतों की आशंका

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक विनाश किया, 10 हजार से 1 लाख मौतों की आशंका। कराकस सहित कई शहरों में इमारतें ढहीं।

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।