देवास में दंपत्ति ने लगाई खुद को आग, थाने का घेराव और चक्काजाम

dewas-couple-self-immolation-encroachment-removal-police-siege-road-blockade

देवास में दंपत्ति ने लगाई खुद को आग, थाने का घेराव और चक्काजाम

देवास में दंपत्ति ने लगाई खुद को आग थाने का घेराव और चक्काजाम

Dewas couple self-immolation: देवास जिले के सतवास से बड़ी खबर है। जहां अतिक्रमण हटाने पहुंची  प्रशासनिक टीम के सामने दंपती ने खुद को आग लगा ली। जिसका वीडियो भी सामने आया है। 

थाने का घेराव

गंभीर रूप से झुलसे दंपत्ति को प्राथमिक उपचार करने के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और विरोध में लोगों ने थाने पहुंचकर घेराव किया।  [caption id="attachment_124386" align="alignnone" width="597"]देवास में दंपत्ति ने लगाई खुद को आग देवास में दंपत्ति ने लगाई खुद को आग[/caption] [caption id="attachment_124387" align="alignnone" width="599"]गंभीर रूप से घायल दंपत्ति गंभीर रूप से घायल दंपत्ति[/caption]

तहसीलदार किया कलेक्टर कार्यालय अटैच

पीड़ित परिवार ने तहसीलदार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका निर्माण वैध था, सभी परमिशन थीं लेकिन तहसीलदार निर्माण को तुड़वा रहे थे। आरोप लगने के बाद तहसीलदार को हटाकर कलेक्टर कार्यालय अटैच किया गया।

दंपत्ति ने लगाई खुद को आग

बता दे कि, सतवास में तहसीलदार अरविंद दिवाकर के साथ राजस्व अमला निर्माण हटाने पहुंचा था। नाली पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए जैसे ही जेसीबी आई तो तो संतोष व्यास और उनकी पत्नी जयश्री व्यास की उनसे बहस हो गई। इसी दौरान दंपत्ति ने तहसीलदार के सामने ही खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली।  [caption id="attachment_124389" align="alignnone" width="584"]लोगों ने बुझाई आग लोगों ने बुझाई आग[/caption]

Dewas couple self-immolation: दंपत्ति की गंभीर हालत

आग लगाते ही हड़कंप मच गया और चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे दंपति को अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें गंभीर हालत में इंदौर रेफर कर दिया गया।

थाने का घेराव, चक्काजाम

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सतवास बस स्टैंड पर पुलिस थाने के सामने चक्काजाम कर दिया और नारेबाजी की। [caption id="attachment_124382" align="alignnone" width="586"]थाने का घेराव थाने का घेराव[/caption] Dewas couple self-immolation: लोगों ने पुलिस अधिकारियों को घेर लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण की कार्रवाई करने पहुंची टीम ने परिवार को डराया, कहा कि पैसे दो। इतना भ्रष्टाचार है। प्रशासन क्या कर रहा है। चक्काजाम के दौरान 3km लंबी गाड़ियों की कतार लग गई।  देवास से आदित्य श्रोत्रिय की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

खेल

ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

Brazil triumphed over Scotland with a 3-0 score in the FIFA World Cup 2026, with Vinicius Junior scoring twice, ensuring a spot in the Round of 32.

T-20 वर्ल्ड कप में  इंडियन विमेंस टीम और बांग्लादेश विमेंस टीम आज होंगी आमने-सामने

खेल

T-20 वर्ल्ड कप में इंडियन विमेंस टीम और बांग्लादेश विमेंस टीम आज होंगी आमने-सामने

मैनचेस्टर में T-20 वर्ल्ड कप मैच शाम 7 बजे होगा। भारतीय टीम 20 मैचों में जीती, बांग्लादेश ने 3 मैच जीते। सेमीफाइनल के लिए जीत जरुरी।

राजस्थान में तेज बारिश, यूपी में आंधी का कहर; मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून की एंट्री

देश-विदेश

राजस्थान में तेज बारिश, यूपी में आंधी का कहर; मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून की एंट्री

मानसून ने मध्य प्रदेश और गुजरात में प्रवेश किया, जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भीषण बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित।

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही: 1 लाख मौतों की आशंका

देश-विदेश

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही: 1 लाख मौतों की आशंका

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक विनाश किया, 10 हजार से 1 लाख मौतों की आशंका। कराकस सहित कई शहरों में इमारतें ढहीं।

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।