गाजीपुर में कारोबारी के बेटे का हत्यारा एनकाउंट में ढेर

गाजीपुर में आरोपी का एनकाउंटर

गाजीपुर में कारोबारी के बेटे का हत्यारा एनकाउंट में ढेर

गाजीपुर में हत्या के आरोपी कमलेश चौधरी का पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें चौधरी की मौत हो गई। यह मुठभेड़ बुधवार देर शाम को हुई।

गाजीपुर में कारोबारी के बेटे का हत्यारा एनकाउंट में ढेर

गाजीपुर में आरोपी का एनकाउंटर |

गाजीपुर में बिंदु होटल के मालिक के बेटे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मार गिराया। आरोपी कमलेश चौधरी की पुलिस से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कमलेश चौधरी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में मारा गया। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

आरोपियों पर इनाम

यह मुठभेड़ बुधवार देर शाम शहर मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर कुर्था में हुई थी। वाराणसी रेंज के DIG वैभव कृष्ण ने मंगलवार को ही चारों नामजद आरोपियों पर इनाम घोषित किया था। मुख्य आरोपी शंकर पांडे और कमलेश चौधरी बिंद पर 1 लाख रुपए, जबकि अन्य 2 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम है। 

प्लानिंग वॉट्सएप ग्रुप पर हुई 

बता दे 29 मई की रात कमलेश बिंद ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमला उस वक्त हुआ, जब विनीत होटल से घर के लिए निकल रहे थे। वारदात के बाद होटल कारोबारी ने कहा था- 1 करोड़ टैक्स देता हूं, फिर भी परिवार सुरक्षित नहीं है। सामने आया की इस हत्या की प्लानिंग वॉट्सएप ग्रुप ‘कटरा गैंग’ पर हुई थी। 1 करोड़ की रंगदारी न देने पर विनीत की हत्या की गई थी। हत्या में शामिल शंकर, सोनू यादव और मोनू त्रिपाठी फरार हैं। शंकर पांडेय मुख्य आरोपी है जो कटरा गैंग चलाता है।

आरोपी को लगी गोली 

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया - रात 9 बजे हत्या के आरोपियों में से एक कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद को लेकर एक इनपुट मिला। कमलेश में पवहारी बाबा आश्रम के पास छिपा हुआ था। पुलिस और स्वाट टीम ने इलाके को घेर लिया। तभी एक शख्स बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से आता दिखा। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, पर बाइक सवार करीब 800 दूर से ही फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो बाइक सवार गोली लगने से घायल हो गया। पास जाकर पुलिस ने देखा तो वह कमलेश था। उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

जुर्म गाथा

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 2019 की घटना में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर लगाये गंभीर आरोप, प्रिंस यादव की हत्या का संदेह

राज्य

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर लगाये गंभीर आरोप, प्रिंस यादव की हत्या का संदेह

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर प्रिंस यादव की हत्या के आरोप लगाए हैं और बिहार सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

देहरादून में वकील की हत्या का खुलासा, छोटे भाई ने किया था कत्ल

राज्य

देहरादून में वकील की हत्या का खुलासा, छोटे भाई ने किया था कत्ल

उत्तराखंड के देहरादून में वकील सोहेल की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है कि घटना को उसके छोटे भाई ने अंजाम दिया था।