गोरखपुर स्कूल विवाद

बेटी को मुर्गा बनाने पर भड़का पिता, प्रिंसिपल को पीटा; शर्ट फाड़ी और स्कूल में की तोड़फोड़

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्कूली छात्रा को सजा देने के बाद उसके पिता ने प्रिंसिपल से मारपीट की और स्कूल में तोड़फोड़ की।

By : सोनिया रायकवार
बेटी को मुर्गा बनाने पर भड़का पिता, प्रिंसिपल को पीटा; शर्ट फाड़ी और स्कूल में की तोड़फोड़

 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से स्कूल में छात्रा को सजा देने के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि कक्षा-6 की छात्रा को स्कूल देर से पहुंचने पर प्रिंसिपल ने कुछ देर के लिए ‘मुर्गा’ बनाया। छात्रा ने घर पहुंचकर जब अपने पिता को इसकी जानकारी दी तो वह गुस्से में स्कूल पहुंच गया। आरोप है कि पिता ने प्रिंसिपल के साथ मारपीट की, उनकी शर्ट फाड़ दी और स्कूल में तोड़फोड़ भी की। घटना 1 सितंबर की बताई जा रही है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर गोला क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरकिटा दुबे का है। घटना के दो दिन बाद, 3 सितंबर को प्रिंसिपल ने आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

देर से पहुंची छात्रा को दी थी सजा 

स्कूल के प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार के मुताबिक, 1 सितंबर की सुबह कक्षा-6 की एक छात्रा स्कूल देर से पहुंची थी। अनुशासन बनाए रखने के लिए उसे कुछ देर के लिए ‘मुर्गा’ बनाया गया था। छुट्टी के बाद छात्रा घर पहुंची और उसने अपने पिता दिलीप कुमार को पूरी बात बता दी। आरोप है कि बेटी की बात सुनकर पिता स्कूल पहुंच गया और प्रिंसिपल से सजा देने की वजह पूछी।

समझाने की कोशिश पर शुरू हुई मारपीट

प्रिंसिपल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रा को सजा देने का कारण पिता को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद दिलीप कुमार ने प्रिंसिपल के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्कूल के अन्य शिक्षक भी मौके पर मौजूद थे। प्रिंसिपल का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें थप्पड़ मारे, उनकी शर्ट फाड़ दी और दोबारा बेटी को इस तरह सजा देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

स्कूल में तोड़फोड़ का भी आरोप

प्रिंसिपल ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी ने स्कूल में तोड़फोड़ भी की और सरकारी सामान को नुकसान पहुंचाया। साथी शिक्षकों ने बीच-बचाव कर किसी तरह प्रिंसिपल को आरोपी से छुड़ाया। शिक्षकों के समझाने के बाद मामला उस समय शांत हुआ, लेकिन प्रिंसिपल ने बाद में पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रिंसिपल ने जताई दोबारा हमले की आशंका

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रिंसिपल ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह भविष्य में भी उनके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है।

आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिलीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह पेंट-पॉलिश का काम करता है और फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गोला थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रप्रकाश पांडेय के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि आरोपी का इससे पहले भी स्कूल में ठेका लेने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए: सीएम योगी

हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए: सीएम योगी

गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और इलाज के लिए सहायता की आश्वासन दिया।

किसान संवाद को नई गति, योगी सरकार के सहयोग से गोरखपुर में किसान कारवां 2.0 का आगाज

किसान संवाद को नई गति, योगी सरकार के सहयोग से गोरखपुर में किसान कारवां 2.0 का आगाज

उत्तर प्रदेश में किसान कारवां 2.0 का शुभारंभ हुआ। गोरखपुर में पहला किसान महासम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें 1300 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

कार्य की अपेक्षित प्रगति न देख सीएम योगी ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

कार्य की अपेक्षित प्रगति न देख सीएम योगी ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

गोरखपुर में सड़क निर्माण कार्य की प्रगति पर असंतोष जताते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कई विभागों को कड़ी फटकार लगाई और तेजी लाने के निर्देश दिए।

दिवंगत अधिवक्ताओं को मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपे 15-15 लाख रुपये के चेक

दिवंगत अधिवक्ताओं को मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपे 15-15 लाख रुपये के चेक

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता दी।

श्रमदान कर ऐतिहासिक पोखरे की सफाई करने वाले युवाओं की CM योगी ने की सराहना

श्रमदान कर ऐतिहासिक पोखरे की सफाई करने वाले युवाओं की CM योगी ने की सराहना

गोरखपुर के दो युवाओं ने मां तरकुलहा देवी धाम के पोखरे की सफाई शुरू करके सरकार का ध्यान आकर्षित किया और मुख्यमंत्री से प्रशंसा प्राप्त की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर