हरिद्वार में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: 61 कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर बरामद

haridwar-gas-black-marketing-bust-61-cylinders-seized

हरिद्वार में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: 61 कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर बरामद

हरिद्वार में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़ 61 कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर बरामद

Gas Black Marketing Haridwar: हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। देर रात हुई छापेमारी में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 61 कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर, गैस पRESEARCH मशीनें, नोजल और अन्य उपकरण बरामद किए। इस कार्रवाई में पुलिस के साथ जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अधिकारी भी शामिल थे। यह रैकेट लंबे समय से सक्रिय था और इसके चलते एक बड़ी दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा था।

गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़

पुलिस ने यह कार्रवाई रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रात करीब 1 बजे की। सूत्रों के अनुसार, एक बंद पड़ी कंपनी के परिसर में यह अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा था। जैसे ही पुलिस ने दबिश दी, कई लोग सामान छोड़कर मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। बरामद सामान में 61 सिलेंडर, गैस पलटने वाली मशीनें, नोजल, चाबियां और अन्य उपकरण शामिल हैं। [caption id="attachment_102057" align="alignnone" width="440"]हरिद्वार में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़ हरिद्वार में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़[/caption]

अवैध रैकेट का संचालन

जांच में पता चला कि यह रैकेट बड़े गैस क्यूब्स का उपयोग करके कमर्शियल और डोमेस्टिक सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग कर रहा था। यह पूरी प्रक्रिया अवैध और असुरक्षित तरीके से की जा रही थी। सूत्रों का कहना है कि इस रैकेट के तार स्थानीय और बाहरी स्तर पर फैले हो सकते हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। [caption id="attachment_102058" align="alignnone" width="431"]अवैध रैकेट का संचालन अवैध रैकेट का संचालन[/caption]

Gas Black Marketing Haridwar: विस्फोट का खतरा

यह अवैध रैकेट जिस स्थान पर चल रहा था, वह इंडियन ऑयल के गैस प्लांट और घनी आबादी वाले क्षेत्र के बेहद करीब था। आसपास लाखों लोग रहते हैं और कई फैक्ट्रियों में बाहरी मजदूर काम करते हैं। अगर समय रहते इस रैकेट का खुलासा न हुआ होता, तो जयपुर जैसी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। अवैध गैस रिफिलिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण विस्फोट या आगजनी का खतरा बना हुआ था। [caption id="attachment_102059" align="alignnone" width="424"]3 आरोपी गिरफ्तार 3 आरोपी गिरफ्तार[/caption]

पुलिस को मास्टरमाइंड की तलाश 

पुलिस की इस कार्रवाई में डीएसओ और आईओसीएल के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। अब जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है ताकि इस रैकेट के पीछे के मास्टरमाइंड और अन्य सहयोगियों को पकड़ा जा सके। देवम मेहता की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिदपुर में 207.57 करोड़ की लागत से 19 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें बैराज और शिक्षा संस्थान शामिल हैं।

 गुरुवार के दिन क्यों पहनते हैं पीले रंग के कपड़े?

सनातन

गुरुवार के दिन क्यों पहनते हैं पीले रंग के कपड़े?

गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र पहनना बृहस्पति और भगवान विष्णु को प्रसन्न करता है, जो ज्ञान, सम्मान, आर्थिक उन्नति और सुख-समृद्धि में योगदान देता है।

सैंडविच में निकली मक्खी, खाद्य विभाग की रेड ; भोपाल के शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई!

राज्य

सैंडविच में निकली मक्खी, खाद्य विभाग की रेड ; भोपाल के शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई!

भोपाल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने रेस्टोरेंट्स और मिठाई प्रतिष्ठानों की जांच कर कई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निरीक्षणों में अनेक अनियमितताएं पाई गईं।

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

जुर्म गाथा

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

बदायूं जिले में बरेली-मथुरा हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। दो ट्रैक्टरों की रेस के चलते 6 महिलाओं की मौत हो गई और कई घायल हुए।

झज्जर को 75.37 करोड़ की विकास सौगात, हरियाणा CM सैनी ने 9 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

राज्य

झज्जर को 75.37 करोड़ की विकास सौगात, हरियाणा CM सैनी ने 9 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झज्जर में 75 करोड़ की नौ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें अनुसंधान और शिक्षा के केंद्र शामिल हैं।